मकर संक्रांति पर लें 5 तरह की गजक का आनंद, बेहतरीन स्वाद त्यौहार में भर देगा मस्ती के रंग

खाने-पीने के शौकीन अक्सर नए-नए व्यंजनों को ट्राई करना पसंद करते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और मकर संक्रांति भी आने वाली है। इस खास मौके पर आप अलग-अलग तरह की गजक ट्राई कर सकते हैं।
Gajak

Gajak: भारत एक ऐसा देश है, जहां पर हर त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां हर त्योहार से कोई ना कोई रीति रिवाज और परंपरा जुड़ी हुई है। मकर संक्रांति एक ऐसा ही त्यौहार है, जो भारत में बड़ी धूमधाम के साथ अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं पर इसे संक्रांति तो कहीं पर पोंगल के नाम से पहचाना जाता है। इस दिन लोग तिल और गुड़ से बने व्यंजन का आनंद लेते हैं।

भारत में त्यौहार कोई भी हो व्यंजनों की मिठास के बिना वह पूरे नहीं होते। हर त्यौहार पर कोई ना कोई खास व्यंजन जरूर बनाया जाता है, जो उस दिन को और भी ज्यादा खास बना देता है। संक्रांति का त्यौहार आ रहा है और इस खास मौके पर आप पांच तरह की स्वादिष्ट गजक का आनंद ले सकते हैं। चलिए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

मकर संक्रांति और गजक (Gajak)

मकर संक्रांति का गजक से बहुत ही खास कनेक्शन है। दरअसल यह केवल एक मिठाई नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसे तिल, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्मी देने का काम करती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व भी होते हैं जो इसे खास बनाते हैं।

तिल गुड़ गजक

संक्रांति के मौके पर आप ट्रेडिशनल तिल गुड़ की गजक का आनंद ले सकते हैं। इसे तिल को भूनकर पीसने के बाद गुड़ पिघला कर दोनों चीजों को मिक्स कर तैयार किया जाता है।

खोया गजक

जिन लोगों को मावा खाना पसंद है उनके लिए यह गजक बेस्ट है। इसे तिल गुड़ और मावा को मिक्स कर बनाया जाता है। आप इसे गरम-गरम भी खा सकते हैं। यह खाने में बहुत क्रीमी होती है।

मूंगफली गजक

मूंगफली के गजब खाने में स्वादिष्ट होती है सेहत के लिए भी अच्छी रहती है। इसमें तिल के साथ मूंगफली को मिक्स किया जाता है, जिससे ये क्रंची बन जाती है। इसके साथ को बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट भी डाला जा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट गजक

ड्राई फ्रूट एक ऐसी चीज है जो हर मिठाई के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। इस गजक को काजू, बादाम पिस्ता जैसी चीज मिक्स कर बनाया जाता है। ये स्वाद में लाजवाब लगती है और घर पर भी तैयार की जा सकती है।

नारियल गजक

नारियल की गजक भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। इसमें क्रश नारियल मिक्स किया जाता है। ये गजक बहुत ही अनोखे स्वाद की होती है और हेल्दी भी रहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews