Hindi News

हिमाचल में जरूर लें इन 5 व्यंजनों का आनंद, पारंपरिक स्वाद मोह लेगा मन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हिमाचल की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। यहां के हसीन नजारे हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाते आए हैं। प्राकृतिक नजारों के अलावा आप यहां बेहतरीन स्वाद का आनंद भी ले सकते हैं।
हिमाचल में जरूर लें इन 5 व्यंजनों का आनंद, पारंपरिक स्वाद मोह लेगा मन

Popular Food: भारत खूबसूरत राज्यों से बना एक प्रसिद्ध देश है। जो अपनी संस्कृति और परंपराओं के चलते दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य की अपनी परंपरा और विशेषता है, जो उसे दूसरी जगह से बेहतर बनाने का काम करती है। हिमाचल प्रदेश यहां का एक प्रसिद्ध राज्य है जहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे सैलानियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

हिमाचल की हसीन वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां ऊंचे ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और अद्भुत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। जब आप हिमाचल जाएंगे तो सुंदर नजारों का दीदार करने के साथ आपके यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को भी मिलेगा। अगर आप घूमने के लिए हिमाचल जा रहे हैं तो आज हम आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए।

धाम

यह हिमाचल प्रदेश की स्वादिष्ट व्यंजनों से भरी हुई एक थाली है। इसमें राजमा, दाल, चावल और दही जैसी चीज खाने को मिलती है। गुड़ इन सब चीजों के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। यह थाली आपको सबसे ज्यादा चंबा और मनाली में खाने को मिलेगी।

तुड़किया भात

यह हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध रेसिपी में से एक है। जब भी वहां अच्छा खाने पीने की बात निकलती है तो इसका नाम जरूर सामने आता है। चावल, मटर, मसूर की दाल, इलायची, टमाटर, आलू और दालचीनी के मिश्रण से तैयार होने वाला ये व्यंजन देसी घी के साथ बहुत लाजवाब लगता है।

माद्रा

यह हिमाचल के चंबा और कांगड़ा जिले में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसे भीगे हुए छोले या चने से बनाया जाता है। तेल में पकाकर इसके अंदर दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर, लौंग और हल्दी जैसे मसाले डाले जाते हैं। इन मसालों की वजह से इनका स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

भेय

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका स्वाद आप हिमाचल के किसी भी कोने में ले सकते हैं। वहां के घरों में से खास तौर पर बनाया जाता है। यह लोटस यानि कमल के फूल से तैयार होता है। इसे बनाने के लिए पहले लोटस के तने को पतला पतला काटा जाता है। फिर उसमें प्याज, लहसुन, अदरक डालकर बेसन में पकाया जाता है। यह खाने में चटपटा होता है।

सिद्धू

अब तक आपने किसी व्यक्ति का नाम सुना होगा लेकिन हिमाचल में इस नाम की डिश भी मिलती है। यह गेहूं के आटे से बनी रोटी है। इसे बनाने के लिए गेहूं और खमीर के मिश्रण का उपयोग होता है। इसे गूंथने के बाद कम से कम चार-पांच घंटे छोड़ दिया जाता है। इस देसी घी, दाल और चटनी के साथ परोसा जाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews