वाराणसी की इन 5 मिठाइयों का हर कोई है दीवाना, स्वाद ऐसा कि कभी नहीं भूलेंगे आप

भारत का हर राज्य और शहर अपने पर्यटक स्थलों और संस्कृत के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा सभी स्थान अपने खान-पान के लिए भी पहचाने जाते हैं। आज हम आपको बनारस की प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताते हैं।
popular sweets

Popular Sweets: भारत एक ऐसा देश है, जहां के हर राज्य में विविधताओं का भंडार है। यहां के अलग-अलग राज्यों और वहां के शहरों में आपको अलग-अलग तरह की संस्कृति, परंपरा और रहन-सहन से जुड़े हुए लोग देखने को मिलेंगे। कुछ स्थान ऐसे हैं जो अपने पर्यटक स्थलों की वजह से प्रसिद्ध है। वहीं कुछ ऐसे हैं, जिन्हें अपनी अद्भुत संस्कृति के लिए पहचाना जाता है।

जिस तरह से हर राज्य और शहर अपनी अलग संस्कृति परंपरा और रहन-सहन के लिए पहचाने जाते हैं। उसी तरह से हर जगह का अपना स्वाद भी है। कहीं का नमकीन बहुत प्रसिद्ध है तो कहीं की मिठाइयां लाजवाब है। मिठाइयों की बात निकली है तो हम आपको धार्मिक नगरी वाराणसी की कुछ लजीज मिठाइयों की जानकारी देते हैं जिनका स्वाद आपको एक बार जरूर लेना चाहिए।

बनारस की मिठाइयां (Popular Sweets)

मलइयो

ये वाराणसी की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है, जिसे सर्दियों के मौसम में खास तौर पर पसंद किया जाता है। यह झगड़ा मिठाई है जिसे सुबह की ठंड में दूध को मथकर तैयार किया जाता है। इसे मिट्टी के छोटे बर्तन में परोसा जाता है।

मलाई लड्डू

यह बहुत ही शानदार मिठाई है जिस क्रीम और मीठे कंडेंस्ड मिल्क से तैयार किया जाता है। बॉल्स के रूप में बनाने के बाद इसमें किशमिश और अन्य सुख में लगाए जाते हैं। यह वाराणसी की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है।

बनारसी कलाकंद

कलाकंद एक ऐसी मिठाई है जो हर किसी का दिल जीत लेती है। इसे दही वाले दूध और मीठे दूध के मिक्सचर से बनाया जाता है। यह बहुत ही नरम और दानेदार होती है। इलायची और पिस्ता के बारीक टुकड़े इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं। यह आपको केसर के साथ भी मिल जाएगी।

सोहन हलवा

यह बहुत ही प्रसिद्ध बनारसी मिठाई है। इसे आटे, दूध, चीनी और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। हलवे को सुनहरा होने तक भूना जाता है और उसके बाद बादाम, पिस्ता से सजाया जाता है। इलायची इसके स्वाद को बढ़ा देती है।

पेड़ा

मिठाइयों की बात निकले और पेड़ा का जिक्र ना हो भला यह कैसे हो सकता है। खोया से बने हुए बनारसी पेड़ा हर किसी को बहुत अच्छे लगते हैं। इसमें इलायची का स्वाद काफी बेहतरीन लगता है। इसे पिस्ता या फिर अन्य ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews