Blue Banana: क्या आपने देखा है नीले रंग का केला? स्वाद ऐसा कि हो जाएंगे दीवाने

Blue banana

Blue Banana: हम सभी ने बचपन से लेकर अब तक कच्चे और पके हुए केले देखे हैं। पके केले जहां पीले रंग के दिखाई देते हैं, तो कच्चे केले के छिलके में हरा पन नजर आता है। अब ऐसे में कोई आपको यह कहे कि दुनिया में कुछ ऐसी जगह है, जहां पर हरे या फिर पीले रंग का नहीं बल्कि नीले रंग का केला उगता है, तो दिमाग का घूम जाना वाजिब सी बात है।

ज्यादा सोचिए मत यह कोई सपने में देखे जाने वाली बात नहीं है। बल्कि वाकई में दुनिया में कुछ ऐसी जगह मौजूद है, जहां पर नीले रंग का अकेला उगता है और इसका कई तरह से इस्तेमाल भी किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार नीले रंग का यह अकेला कहां पर उगता है और किस तरह का होता है।

Blue Banana

यहां मिलता है Blue Banana

नीले रंग के किले के बारे में सुनने के बाद बहुत से लोगों को यह लग रहा होगा कि भला इस फल का रंग नीला कैसे हो सकता है और इसे किसी अलग तरीके से फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जिस तरह से नॉर्मल केले की खेती की जाती है। ठीक उसी तरह से इसे भी उगाया जा रहा है। लेकिन इसकी खेती खास तरह की जलवायु पर निर्भर करती है। मुख्य रूप से इस तरह की केले अमेरिका के हवाई द्वीप पर उगाए जाते हैं।

यहां प्रसिद्ध है नीला केला

नीले रंग का यह केला भारत में तो प्रसिद्ध नहीं है। लेकिन दुनिया के ऐसे कई देश हैं, जहां पर यह पाया जाता है और यह काफी प्रसिद्ध भी है। रंग के इस केले को ब्लू जावा बनाना के नाम से पहचाना जाता है और यह सबसे ज्यादा दक्षिण अमेरिकी देशों में पाया जाता है और अपने स्वाद के लिए खास तौर पर पहचान रखता है।

Blue Banana

आइसक्रीम जैसा है स्वाद

हवाई द्वीप में विशेष तौर पर प्रसिद्धि अकेला आइसक्रीम की तरह स्वादिष्ट होता है और इसे वहां आइसक्रीम बनाना कहा जाता है। आप इसे खाएंगे तो आपको वनीला आइसक्रीम जैसा स्वाद मिलेगा। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल आइसक्रीम बनाने में किया जाता है। विषुवतीय क्षेत्र में खास तौर पर इन केलों की खेती की जाती है।

Blue Banana

यहां पाया जाता है 

यह अकेला अमेरिका के कुछ हिस्सों में उपलब्ध है। वहीं यह फिजी में भी पाया जाता है और वहां इसे हवाई अकेले के नाम से पहचाना जाता है। फिलिपींस में भी इसे पाया जाता है और जिन भी जगह पर इसके होने का उल्लेख मिलता है वह सारे विषुवतीय क्षेत्रों में आते हैं। इन केलों का पेड़ 6 मीटर तक लंबा होता है और इसमें फल आने में 2 सालों का लंबा वक्त लगता है। इसमें आने वाले फल 7 इंच लंबे होते हैं।

Blue Banana

नाम और उपयोग

इस स्वादिष्ट केले का इस्तेमाल आइसक्रीम, स्मूदी और कई तरह के डेजर्ट में किया जाता है। वनीला आइसक्रीम की तरह स्वाद होने के चलते जब आप इसे चखेंगे तो आपको महसूस ही नहीं होगा कि आपने कोई फल खाया है।

Blue Banana

दुनिया भर के कई हिस्सों में पाया जाने वाला एक केला अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अमेरिका के हवाई द्वीप में जहां से आइसक्रीम बनाना, तो फिजी में हवाईयन बनाना और इंडोनेशिया में ब्लू जावा बनाना के नाम से पहचाना जाता है।

अगर आप भी अलग-अलग तरह की चीजें देखने और खाने के शौकीन है। कभी आपका ब्लू जवा बनाना पाए जाने वाले देशों में जाना होता है,तो एक बार स्वादिष्ट केले का स्वाद जरूर चखें। जब आप इस बेहतरीन स्वाद को चख लेंगे तो आपको आइसक्रीम फ्लेवर की याद आ जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews