Hindi News

इस बाजार से सस्ते में करें स्टाइलिश कपड़ों की खरीदी, बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी है मशहूर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जनपथ मार्केट दिल्ली के सबसे फेमस बाजारों में से एक है। यह जगह अपने सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों के लिए पहचानी जाती है। यहां से आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी शॉपिंग करते हैं।
इस बाजार से सस्ते में करें स्टाइलिश कपड़ों की खरीदी, बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी है मशहूर

सस्ते में अच्छी खरीदारी करना तो हम में से हर व्यक्ति को पसंद आता है। कुछ लोग तो शॉपिंग करने के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि उन्हें जब जहां मौका मिलता है वह खरीदारी करने के लिए निकल पड़ते हैं। शहर अपना हो चाहे फिर घूमने के लिए गए हो शॉपिंग का शौक कुछ लोगों को इस हद तक होता है कि वह हर वक्त अपने साथ शॉपिंग बैग लेकर चलते हैं। हर शहर में कोई ना कोई ऐसा बाजार भी जरूर होता है जहां पर बजट में अच्छी शॉपिंग की जा सकती है।

आजकल फैशन और ट्रेंड बहुत जल्दी-जल्दी बदलता है ऐसे में अधिकतर लोग ज्यादा पैसे लगाकर चीज खरीदने की जगह बजट में अच्छी शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ताकि थोड़े दिन बाद भी फिर से फैशन में चल रही चीजों की खरीदी कर सकें। समर सीजन शुरू हो चुका है और आप में से अधिकतर लोगों ने अपने वॉर्डरोब के कलेक्शन को चेंज करना शुरू कर दिया होगा। आज हम आपको एक ऐसे प्रसिद्ध बाजार के बारे में बताते हैं जहां से आप बहुत कम कीमत में अच्छे खरीदारी कर सकते हैं।

दिल्ली का प्रसिद्ध जनपथ बाजार (Janpath Market)

राजधानी दिल्ली अपने प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के लिए तो पहचान ही जाती है इसके अलावा यहां पर कई ऐसे बाजार भी मौजूद है जहां लोग जमकर शॉपिंग करने के लिए पहुंचते हैं। जनपथ एक ऐसा ही मार्केट है जो स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर ऑफिस और कॉलेज गोइंग लड़के और लड़कियों से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी शॉपिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां सब कुछ बजट में और बहुत अच्छा मिल जाता है।

मिलेगा जबरदस्त कलेक्शन

दिल्ली के जनपथ मार्केट में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारों को भी शॉपिंग करते हुए देखा जाता है। गर्मियों के हिसाब से आपको यहां कॉटन कुर्ती, शर्ट, ऑफिस वेयर,टॉप, लॉन्ग स्कर्ट और सभी तरह के फुटवियर, ज्वेलरी सनग्लासेस हर तरह के पैटर्न में मिल जाएगा।

बजट में करें खरीदी

इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि अगर आप यहां कुर्ती खरीदते हैं तो वह मात्र 250 रुपए में मिल जाएगी। नॉर्मल शर्ट 300, टॉप 200, फॉर्मल शर्ट 400, लॉन्ग स्कर्ट 250 रुपए, स्नीकर्स 300 और स्लीपर्स 250 रुपए में मिल जाती है। समर सीजन तो ठीक है आप हर सीजन के हिसाब से इस मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं।

कहां और कब जाएं

दिल्ली का यह जनपथ मार्केट मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल नजदीक है। अगर आप शॉपिंग करने की शौकीन है और बजट में खरीदारी करना चाहते हैं तो यह सुबह 10 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। यहां पर आपको हर तरह के कपड़ों और फुटवियर का कलेक्शन बहुत ही सस्ते दाम में मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews