Hindi News

दुनिया की सबसे महंगी चाय, कई खासियतों से है भरपूर, कीमत सुनकर भूल जाएंगे पीना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
चाय पीना तो हर व्यक्ति को पसंद होता है। आप ने अलग-अलग वैरायटी और फ्लेवर की चाय पी होगी। चलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बताते हैं।
दुनिया की सबसे महंगी चाय, कई खासियतों से है भरपूर, कीमत सुनकर भूल जाएंगे पीना

चाय एक ऐसी चीज है जिसका भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रचलन है। अपनी सुबह की शुरुआत करनी हो या फिर शाम की थकान मिटानी हो, चाय हर किसी की साथी है। कुछ लोग तो खाना खाए बिना रह सकते हैं लेकिन चाय के बिना नहीं रह सकते।

चाय भी अलग-अलग वैरायटी की मिलती है। हम अपने घर में जो पीते हैं उसका स्वाद अलग होता है। मार्केट में ये अलग की मिलती है और अब तो इसके फ्लेवर भी आने लगे हैं। अपने अलग-अलग तरह की चाय जरूर पी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताते हैं। जिसकी कीमत सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

दुनिया की सबसे महंगी चाय (Most Expensive Tea)

आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। यह दा होंग पाओ है, जो चीन की दुर्लभ किस्म है। ये फुजियान प्रांत की वुई पर्वत श्रृंखला पर उगाई जाती है। इसकी सुगंध और स्वाद इसे खास बनाने का काम करती है। इसके अलावा इसे अपने औषधीय गुणों की वजह से भी पहचाना जाता है। इसकी पत्तियां पारंपरिक तरीके से तैयार होती है जो इसे बाकी चाय से अलग बनाती है।

Most Expensive Tea

कितनी है कीमत

इस चाय की कीमत की बात करें तो यह लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 8 से 9 करोड रुपए खर्च करना होंगे। इतनी ज्यादा कीमत की चाय खरीदना किसी करोड़पति के बस की बात भी नहीं है। अगर इसका छोटा सा सैंपल भी लेना है तो भी करोड़ों खर्च हो जाएंगे इसलिए हर कोई इसे नहीं खरीद सकता।

जानें इसकी खासियत

यह चाय सदियों पुरानी चाय की झाड़ियां से तैयार की जाती है। पुराने समय में चीनी सम्राट विशेष अवसरों पर इसका इस्तेमाल करते थे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं इसके अलावा बेहतरीन स्वाद और तनाव दूर करने वाले तत्व भी इसमें मौजूद है। यह चाय के चैंपियन के नाम से मशहूर है। इसकी बहुत सीमित झाड़ियां मौजूद है जिसकी वजह से इन्हें संरक्षित घोषित किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews