सर्दियों में जरूर लें बथुआ से बनी इन 6 डिशेज का आनंद, लाजवाब स्वाद हमेशा रहेगा याद

सर्दियों के मौसम में बथुआ की भाजी काफी मात्रा में आती है। आप चाहे तो इस भाजी से अलग-अलग तरह की व्यंजन बनाकर खा सकते हैं। चलिए आज इससे बनने वाले कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जानते हैं।
winter dishes

Winter Dishes: सर्दियों का मौसम अपने साथ ढेर सारी ठिठुरन और कंपकपी तो लेकर आता ही है लेकिन इस दौरान प्रकृति के नजारे बहुत खूबसूरत हो जाते हैं। घूमने फिरने के लिए यह समय बिल्कुल परफेक्ट होता है और देश की अलग-अलग डेस्टिनेशन पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। जब हम अलग-अलग इलाकों में घूमने जाते हैं तो हमें वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का मौका भी मिलता है।

सर्दियों की दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि पर्यटक स्थलों का दीदार करने के अलावा हम एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कई व्यंजन बनाए जाते हैं जो गरमा गरम बहुत अच्छे लगते हैं। बथुआ एक ऐसी भाजी है जो सर्दी के मौसम में काफी मात्रा में आती है। अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपको इससे बनने वाली डिशेज के बारे में बताते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होती है और आपका दिल जीत लेगी।

बथुआ के व्यंजन (Winter Dishes)

साग

बथुआ की भाजी को सबसे पहले आप साग के तौर पर खा सकते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और सेहत के लिहाज से अच्छी भी होती है। ये विटामिन और मिनिरल से भरपूर है और आप इसे प्याज के साथ तड़का लगाकर बना सकते हैं।

रायता

बथुआ का रायता भी खाने में बहुत लाजवाब लगता है। आप पराठे के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। खट्टे दही के साथ बनाया गया ये रायता रोटी, पराठे, पूरी के साथ शानदार लगता है।

पूरी

जिस तरह से हम मेथी की पूरी बनाते हैं। उस तरह से बथुआ की भाजी की पूरी भी बनाई जा सकती है। दही या फिर आलू की सब्जी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

पराठे

जिस तरह से मेथी के पराठे अचार और दही के साथ स्वादिष्ट लगते हैं उस तरह से बथुआ की भाजी के पराठे भी शानदार लगते हैं। इसके लिए भाजी को बारीक काटकर या उबालकर आटे में मिलाया जाता है और मसाले डालकर पराठे बनाए जाते हैं।

दाल

जिस तरह से हम पालक डालकर दाल बनाते हैं। उस तरह से बथुआ डालकर भी दाल बनाई जा सकती है। इसे आप चने की दाल, अरहर दाल, मूंग दाल सभी के साथ बना सकते हैं। पोषण से भरपूर ये दाल स्वाद में भी लाजवाब होती है।

पकौड़े

बथुआ की बाजी आप सभी ने खाई होगी लेकिन इसके पकौड़े कम लोगों ने ट्राई किए होंगे। बेसन में मिलाकर इसके क्रिस्पी पकोड़े भी बनाए जा सकते हैं। लाल और हरी चटनी के साथ यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews