Popular Food: क्या आपने चखा है छत्तीसगढ़ के इन 5 व्यंजनों का स्वाद, एक बार जरूर करें ट्राई

छत्तीसगढ़ भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है। अपनी परंपरा और पर्यटक स्थलों के अलावा इस राज्य को बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है।
Popular Food

Popular Food: छत्तीसगढ़ भारत का एक समृद्ध और प्रसिद्ध राज्य है। यह मध्य प्रदेश के नजदीक पड़ता है और इन दोनों राज्यों की संस्कृति में कहीं ना कहीं एक ही तरह की झलक देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ हमेशा से ही अपनी बेहतरीन संस्कृति परंपरा और त्योहार से लोगों को आकर्षित करती आई है।

घूमने फिरने की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कई सारे पर्यटक स्थल भी मौजूद है। यहां पर कुछ ऐसे स्थान है जो लोगों के बीच काफी मशहूर है और समय-समय पर यहां भीड़ देखने को मिलती है। आप में से बहुत से लोग छत्तीसगढ़ गए होंगे या फिर कुछ नहीं यहां का नाम सुना होगा। आज हम आपको छत्तीसगढ़ के किसी पर्यटक स्थल नहीं बल्कि यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं। अगर आप यहां जाएं तो आपको इनका स्वाद जरूर चखना चाहिए।

चीला

छत्तीसगढ़ में आपको चीला खाने को मिलेगा। आमतौर पर हम घरों में जो चीला बनाते हैं वह बेसन का होता है। लेकिन यहां पर चावल के आटे से पैन केक की तरह चीला बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और हल्का भी होता है।

फरा

यह छत्तीसगढ़ के सबसे मशहूर व्यंजनों में से एक है। यह आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर भी खाने को मिल जाएगा। यह आटे से बना हुए स्वादिष्ट और सेहतमंद पकवान है, जो चटनी के साथ अच्छा लगता है।

चौसेला

आप छत्तीसगढ़ जाएंगे तो यहां आपको चावल से बनी हुई चीज ज्यादा मिलेगी। यह व्यंजन भी चावल के आटे से बनता है। दरअसल यह पूरियां है जो सब्जी और चटनी के साथ परोसी जाती है।

अंगाकार रोटी

यह भी चावल के आटे से बनी हुई रोटी है। यह थोड़ी मोटी और बड़ी होती है लेकिन खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ सरसों की सब्जी, हरी मिर्च और सलाद परोसा जाता है।

पीडिया

अब किसी राज्य के व्यंजनों की बात हो रही हो और मीठे का नाम ना आए यह भला कैसे हो सकता है। छत्तीसगढ़ में आपको चावल के आटे से बना हुआ यह मीठा व्यंजन भी मिलेगा जो काफी स्वादिष्ट लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews