Hindi News

दुनिया का इकलौता देश, जहां मात्र 40 मिनट की होती है रात

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
यह देश आर्कटिक सर्किल के पास है। जिस कारण गर्मी के महीने में सूर्य की किरणें इस क्षेत्र में सीधे पड़ती है, इसलिए यहां सूर्य बहुत कम देर के लिए ढलता है और रात बहुत छोटी होती है।
दुनिया का इकलौता देश, जहां मात्र 40 मिनट की होती है रात

Land of the Midnight Sun : समय का चक्र निरंतर घूमता रहता है। दुनिया के किसी हिस्से में सूर्य चमक रहा होता है, तो किसी हिस्से में रात का अंधेरा छाया होता है। सभी जगह दिन और रात का समय अलग-अलग होता है। भारत और अमेरिका के घड़ी की बात करें, तो इसमें काफी ज्यादा अंतर पाया जाता है। विभिन्न देशों में दिन और रात की लंबाई अलग-अलग होती है। कहीं पर दिन काफी ज्यादा लंबा होता है, तो कहीं रात काफी ज्यादा लंबी होती है।

दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां सबसे कम समय की रात होती है। यहां आधी रात के बाद सूर्य डूबता है और कुछ ही समय में फिर से उग जाता है।

दुनिया का इकलौता देश

जी हां! यह सुनकर आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, इस देश का नाम नॉर्वे है, जहां मात्र 40 मिनट की रात होती है। इसे “लैंड ऑफ द मिडनाइट सन” भी कहा जाता है। यहां रात करीब 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है और इसके 40 मिनट बाद, यानी रात के 1 बजकर 30 मिनट पर फिर से सूर्य उदय हो जाता है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

दरअसल, यह देश आर्कटिक सर्किल के पास है। जिस कारण गर्मी के महीने में सूर्य की किरणें इस क्षेत्र में सीधे पड़ती है, इसलिए यहां सूर्य बहुत कम देर के लिए ढलता है और रात बहुत छोटी होती है। यही कारण है कि नॉर्वे पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

समृद्ध देशों में से एक (Norway)

नॉर्वे उत्तरी यूरोप में स्थित है। इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर, पूर्व में स्वीडन, उत्तर में फिनलैंड और रूस है। यह दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक है। यहां की सुंदरता देखने लायक है। यदि आप भी इस जगह जाकर आनंद उठाना चाहते हैं, तो आप अपने फैमिली, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews