Hindi News

सर्दियों के लिए परफेक्ट है ये 5 भारतीय व्यंजन, ब्रेकफास्ट में जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सर्दियों का मौसम चल रहा है और सभी ठंड से बचने के लिए जतन कर रहे हैं। अगर आप ठंड का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपको सर्दियों के लिए कुछ परफेक्ट व्यंजन के बारे में बताते हैं।
सर्दियों के लिए परफेक्ट है ये 5 भारतीय व्यंजन, ब्रेकफास्ट में जरूर करें ट्राई

Winter Breakfast: भारत एक ऐसा देश है, जहां के हर राज्य की अपनी अलग पहचान है। जब आप यहां के अलग-अलग जगह पर जाएंगे तो आपको हर चीज में अंतर नजर आएगा। जनता न केवल संस्कृति परंपरा रहन-सहन और बोलचाल का है बल्कि खान-पान में भी नजर आता है।

देश के अलग-अलग इलाके में अलग-अलग मौसम के हिसाब से व्यंजन भी मिलते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में सभी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको पांच ऐसे स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो सर्दियों के लिए बिल्कुल बेस्ट हैं। आपको भी सर्दियों में इनका स्वाद जरूर लेना चाहिए।

सर्दियों का परफेक्ट नाश्ता (Winter Breakfast)

पराठा

यह एक ऐसा व्यंजन है जो हर घर में बनाया जाता है। ब्रेकफास्ट के हिसाब से भी यह बेस्ट है। आप सादा पराठा से लेकर आलू, गोभी, मटर, मैथी के पराठे खा सकते हैं। दही और अचार के साथ ये स्वादिष्ट लगते हैं।

चीला

यह बहुत ही हल्का और स्वादिष्ट भोजन है जो ब्रेकफास्ट के हिसाब से अच्छा रहेगा। चीला बेसन, रवा, पालक, चुकंदर जैसी अलग-अलग चीजों से बनाकर खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

पोहा

पोहा तो वैसे भी एक प्रसिद्ध भारतीय नाश्ता है मध्य प्रदेश में इसे विशेष तौर पर पसंद किया जाता है। सर्दियों के मौसम में मूंगफली दाने और प्याज से बनाया गया पोहा बेस्ट रहेगा।

सूजी उपमा

सूजी का उपमा सर्दियों में नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। कम समय में रवा के उपयोग से स्वादिष्ट उपमा तैयार किया जा सकता है। यह खाने में बहुत ही लाजवाब होता है।