ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, हर तरफ है खतरा, एडवेंचर के शौकीनों की है पसंदीदा

largest cave

Largest Cave: दुनिया में देखने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह मौजूद है। कोई जगह अपने धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के चलते पहचानी जाती है तो कोई प्राकृतिक खूबसूरती के चलते प्रसिद्ध है। दुनिया में अलग-अलग जगह पर कई गुफाएं भी हैं। जिनमें से कोई बहुत बड़ी है तो कोई बहुत छोटी है। क्या कभी आपने यह सोचा है कि इस दुनिया में सबसे बड़ी गुफा कौन सी है और यह कहां पर होगी। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

सोन डुंग

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा सोन डुंग है जो 200 मीटर ऊंची और 5 किलोमीटर लंबी है। यह इतनी बड़ी है कि आप चलते-चलते थक जाएंगे लेकिन यह खत्म नहीं होगी।

हर जगह है जंगल

इस गुफा के अंदर बहुत ही घना जंगल मौजूद है और यहां पर कई सारी खाई भी है। इतना ही नहीं यहां पर कई भूमिगत नदियां भी बहती है और इस गुफा को समझ पाना बहुत मुश्किल काम है।

अनोखी है ये गुफा

यह गुफा पूरी तरह से जंगलों से घिरी हुई है। यहां पर बड़े-बड़े पहाड़ मौजूद है और यहां खतरों की भी कोई कमी नहीं है। इस गुफा का मौसम भी अलग है और यह कहा जा सकता है कि इसका अपना इको सिस्टम है जो बाहरी दुनिया से बिल्कुल जुदा है।

एडवेंचर के शौकीनों की पसंद

यह गुफा खतरों से भरी हुई है यही कारण है कि हर साल सिर्फ यहां 1000 सैलानी ही घूमने जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें परमिशन लेनी होती है। जो लोग एडवेंचर करने का शौक रखते हैं वह अधिकतर यहां पहुंचते हैं और घने जंगलों समेत भूमिगत नदियों का दीदार करते हैं। इस गुफा के अंदर कई ऐसी गुफाएं मौजूद है जहां तक पहुंच पाना आज तक किसी के लिए संभव नहीं हो पाया है। जिन गुफाओं में लोग घूम सकते हैं वहां भी बिना गाइड के सहारे नहीं पहुंचा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews