फरवरी के महीने में इन लो बजट हिल स्टेशन का करें दीदार, दिल जीत लेगी प्राकृतिक सुंदरता

low budget hill stations

Low Budget hill stations: भारत एक खूबसूरत जगह है और यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। बात चाहे प्राकृतिक खूबसूरती की करी जाए या फिर ऐतिहासिक स्थलों की यहां पर हर वह स्थान है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जब भी नया साल शुरू होता है तो लोग अक्सर घूमने फिरने के लिए जाना पसंद करते है। अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल से परेशान हो गए हैं तो आपको कहीं घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। अब जब हिल स्टेशन घूमने करने की बात आती है तो अधिकतर लोगों को शिमला और मनाली का नाम लेते हुए देखा जाता है। आज हम आपको कुछ लो बजट हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं जो बहुत ही खूबसूरत है।

कसोल

पहाड़ों का जिक्र निकला है तो हम भला कसोल को कैसे भूल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित इस जगह की खूबसूरती इतनी शानदार है कि देखने वाले देखते रह जाते हैं। इस छोटी सी जगह पर आपको भरपूर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए मिलेगा। एडवेंचर के शौकीन यहां पर खीर गंगा ट्रैक की ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। रिवरसाइड कैंपिंग करने के साथ आप यहां पर मणिकरण गुरुद्वारा देख सकते हैं।

बिनसर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित बिनसर बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप पहाड़ों और जंगलों के बीच शांति भरा समय गुजारना चाहते हैं तो आपको यहां से बुलाना चाहिए। यहां की खूबसूरती नैनीताल और मसूरी को भी फेल करती है। यह जगह वाइल्डलाइफ सेंचुरी में स्थित है और यहां पहुंचने के लिए जंगल के बीच 2 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। जब आप जंगल के बीच से गुजरते हैं तो आसपास के नजारे मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

औली

अगर आप भीड़ भाड़ से दूर प्रकृति के बीच जाना चाहते तो आपको उत्तराखंड के औली घूमने के लिए जाना चाहिए। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच आपको यहां अद्भुत शांति का एहसास होने वाला है। जंगली फुल, हरे भरे वनस्पति और बर्फ से ढके पहाड़ यह सारी चीज यहां आपका दिल जीत लेने वाली है। आप यहां पर स्किइंग, स्नो मोटरबाइक, स्लेजिंग और स्केटिंग का आनंद ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews