जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे इन 6 भारतीय मिठाइयों का स्वाद, एक बार जरूर करें ट्राई

बेहतरीन स्वाद का आनंद हम में से हर व्यक्ति लेना चाहता है। हम कहीं भी जाते हैं तो वहां पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर लेते हैं। चलिए आज कुछ प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में जानते हैं।
indIan sweets

Indian Sweets: खाने पीने के शौकीन अक्सर ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें बेहतरीन स्वाद का आनंद लेने को मिल सके। ऐसे लोग जब बाहर घूमने के लिए जाते हैं तब भी वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद देना नहीं भूलते। भारत तो वैसे भी एक ऐसा देश है, जहां के हर क्षेत्र में आपको बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।

भारत के हर राज्य की अपनी खासियत है। हर क्षेत्र में जाने पर आपको अलग संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और खानपान मिलेगा। अगर आप मिठाई खाने की शौकीन है तो भारत में आपको एक से बढ़कर एक मिठाइयां भी मिल जाएगी। आज हम आपको 6 लजीज मिठाइयों के बारे में बताते हैं, जिनका स्वाद एक बार आपको जरूर चखना चाहिए।

प्रसिद्ध भारतीय मिठाइयां (Indian Sweets)

रबड़ी जलेबी

यह भारत की सबसे स्वादिष्ट मिठाइयों में से एक है। अगर आपने इसे नहीं खाया तो समझिए मिठाई का स्वाद आपने चखा ही नहीं है। जब जलेबी और रबड़ी का स्वाद एक साथ मिलता है तो लाजवाब लगता है।

राजभोग

यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। यह मीठे रस में डूबी हुई रहती है और खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाने के बाद आप इसे दूसरी बार खाना नहीं भूलेंगे।

मालपुआ

यह भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। भारत के किसी भी क्षेत्र में चले जाएं आपको यह मिठाई जरूर मिल जाएगी। इसे मैदा, खोया और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। चीनी की चाशनी में डूबा हुआ मालपुआ किसी का भी दिल जीत सकता है।

बालूशाही

भारत में बालूशाही भी बहुत प्रसिद्ध है। बिहार जैसे क्षेत्रों में से काफी पसंद किया जाता है। त्योहारों और शादियों के मौके पर यह खास तौर पर बनाई जाती है। इसे खाने के बाद आप दूसरी बार जरूर इसका स्वाद चखना चाहेंगे।

बेसन के लड्डू

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है, जो भारत में काफी प्रसिद्ध है। देश में आपको कई सारे प्रकार के लड्डू मिल जाएंगे, लेकिन बेसन के लड्डू का स्वाद अपने आप में निराला है। यह आपके घर-घर में खाने को मिल जाएगा।

घेवर

यह भारत के सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। वैसे तो यह राजस्थान का मुख्य व्यंजन है लेकिन पूरे भारत में मिल जाता है। घेवर का स्वाद जो मुंह में खुलता है तो हर किसी को दीवाना बना देता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews