कोटा में फंसे अलीराजपुर के 11 छात्र वापस लौटे, मेडिकल जांच के बाद गए घर

कोटा में फंसे अलीराजपुर के 11 छात्र वापस लौटे, मेडिकल जांच के बाद गए घर

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

राजस्थान के कोटा में अलीराजपुर जिले के लगभग 11 छात्र लॉक डाउन होने के चलते फंस गए थे। काफी समय से इन छात्रों को वापस अपने जिलों में आने की मांग हो रही थी जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लेते हुए फंसे हुए छात्रों को वापस अपने क्षेत्रों में लाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अलीराजपुर जिले से जिला प्रशासन ने राजस्थान के कोटा में टीम भेजकर अलीराजपुर जिले के 11 छात्रों को वापस लाया गया है।

बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से टीम भेजी गई थी जो कोटा में फंसे हुए 11 छात्रों को लेकर गुरूवार को वापस आई है। इन सभी 11 छात्रों का सबसे पहले जिला पंचायत भवन में सोशल डिस्टेंसिंग से बैठा कर स्क्रीनिंग की गई, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि यह होम क्वॉरेंटाइन पर रहेंगे और इस समय वह है किसी भी व्यक्ति से मिलना जुलना ना करें और घर पर ही रहे वहीं छात्रों को का कहना है कि वह अपने गांव वापस आकर बहुत खुश हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews