साली से संंबंध रखने पर ससुराल वालों ने जीजा को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल, 10 गिरफ्तार

साली से संंबंध रखने पर ससुराल वालों ने जीजा को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल, 10 गिरफ्तार

भोपाल/अलीराजपुर।
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शख्स को अपनी साली से संबंध रखे तो ससुराल वालों ने पहले
उसे जमकर पीटा फिर नंगा कर पूरे गांव में घुमाया।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घटना अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ऊती गांव की है। यहां युवक मजदूरी करता था, वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था। इसी दौरान उसका अपनी साली से संबंध बन गया। गुजरात से वापस आने के बाद जैसे ही ससुराल वालों को इसकी भनक हुई तो वे आक्रोशित हो गए और उन्होने ग्रामीणों के साथ मिल युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews