कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री सहायता राशि कोष के प्रभारी नियुक्त

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री सहायता राशि कोष के प्रभारी नियुक्त

आलीराजपुर। यतेंद्रसिंह सोलंकी।

वर्तमान समय में देश मे फैले कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल सन्तोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री सहायता कोष में कम से कम 100 रुपये प्रति कार्यकर्ता द्वारा सहायता राशि दान देने का आव्हान किया है।

सहायता कोष में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने सम्भागीय संगठन मंत्री  जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह की सहमति से जिला महामंत्री मकु परवाल को प्रधानमंत्री सहायता राशि कोष का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने परवाल से अपेक्षा की है कि वे सभी मंडलो से सम्पर्क कर अधिक से अधिक राशि एकत्रित करेंगे।यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews