अलीराजपुर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder

अलीराजपुर।यतेन्द्र सिंह सोलंकी।

जिले के ग्राम चांदपुर थाना क्षेत्र के आगलगोटा गाव में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति की पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी। इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसडीओपी पुलिस धीरज बब्बर अपने दल-बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपीयो के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि ग्राम चांदपुर थाना क्षेत्र के दो किमी दूर अंतर्गत आगलगोटा निवासी जवानसिंह पिता हेमंता 45 साल की गत रात्रि को अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी है। बदमाशों ने बेरहमी से जवानसिंह के सर को पत्थरो से कुचल दिया था, जिसकी शिनाख्त होना मुश्किल हो रही थी। गांव वालों की मदद से उसके शव की शिनाख्त की गई। बहरहाल पुलिस ने अपराध कायम कर हत्या की जांच में जुट गए है। इस अवसर पर एसडीओपी धीरज बब्बर, डीएसपो आशीष पटेल, लोकेश डावर, पीएस चांदपुर, एसआई ईश्वर चौहान  सहित दल बल मौजूद था

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews