भगोरिया उत्सव में शामिल हुए कमलनाथ, कहा ‘सच्चाई का साथ देंगे तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा’

भगोरिया उत्सव में शामिल हुए कमलनाथ, कहा ‘सच्चाई का साथ देंगे तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा’

Kamal Nath celebrated Bhagoria festival : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को अलीराजपुर के जोबट में भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होने सभा को संबोधित किया और आदिवासी परिवारों के साथ भगोरिया उत्सव मनाया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि आज युवाओं को सही दिशा देना, उनके लिए रोजगार निर्मित करना सबसे बड़ी चुनौती है और युवाओं पर ही हमारे समाज का भविष्य निर्भर है।

आदिवासियों के साथ मनाया भगोरिया

जोबट तहसील के उदयगढ़ में आदिवासियों के प्रसिद्ध त्यौहार भगौरिया हाट में हिस्सा लेने पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि होली की शुरुआत में यहां भगोरिया पर्व में शामिल होकर वे बहुत खुश हैं। उन्होने कहा कि ‘मुझे मेरे जिले छिंदवाड़ा में भी भगोरिया के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन मैंने कहा कि मैं उदयगढ़ जाऊंगा। हमारा प्रदेश पूरे देशभर में सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाला है। हमारे आदिवासी भाइयों में बेहद मेल है। भील-भिलाला, गोंड, कोल सहित सभी आदिवासी समाज में आपसी प्यार है।’

कमलनाथ ने कहा कि मैं आज यहां कोई राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं। ‘मैं ये नहीं कह रहा कि कमलनाथ का साथ दो कांग्रेस का साथ दो। आज के शुभ दिन एक ही बात कहने आया हूं। प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रख लीजिए। ये सब नौजवान मध्य प्रदेश का, अलीराजपुर का, झाबुआ के भविष्य का निर्माण करेंगे। अगर इनका भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसे भविष्य का निर्माण होगा। आज के भटकते हुए नौजवान हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। ये ही सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि नौजवानों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहे। आप ये तस्वीर रख लीजिए अपने सामने..पीड़ित किसान, छोटे व्यापारी, बेरोजगार नौजवान को देखकर सच्चाई का साथ दीजिएगा। सच्चाई का साथ देंगे तो हमारे जिले का प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।’

अलीराजपुर से यतेंद्रसिंह सोलंकी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”804234099″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews