Alirajpur News: एसपी मनोज कुमार सिंह बने सिंघम, गुंडों पर पुलिस की कार्रवाई हुई तेज

Alirajpur News: एसपी मनोज कुमार सिंह बने सिंघम, गुंडों पर पुलिस की कार्रवाई हुई तेज

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। अलीराजपुर के एसपी मनोज कुमार सिंह ने सिंघम का अवतार ले लिया है। उनके इस रूप से अब जिले के बदमाशों की खैर नहीं है। एसपी लगातार जिले में गुंडो पर कारवाई को अंजाम दे रहे है। जिले में तीसरी बड़ी कार्रवाई बूधवार को सौरवा थाना क्षेत्र के गुंडे के मकान पर बुल्‍डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

यह भी पढ़ें – रेल सफर होगा और भी आसान, इन ट्रेनों में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

बदमाश भाया के सौण्‍डवा क्षेत्र के जैतपुर में शासकीय भूमि पर बने मकान को बुल्‍डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाया पर 19 के आसपास मुकदमे दर्ज थे। विभिन्‍न धाराओं को लेकर जिसको लेकर ये बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि जिले को बदमाश मुक्‍त करना पुलिस का कर्तव्‍य है ओर हम इसको पुरा करेगें। बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण करने के संबंध में जानकारी देने हेतु, हैल्प लाइन नंबर जारी किये गए थे।

यह भी पढ़ें – डायपर से बच्चों को हो जाते हैं रैशेज, इन तरीकों से रखें उनकी स्किन का ख्याल

सूचना के आधार पर प्रशासन को प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच उपरान्त प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाया उर्फ हिरला मानकर पिता जुरसिंह जाति भिलाला, निवासी ग्राम बयडिया थाना सोंडवा पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना सोंडवा में 19 अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश के विरुद्ध हत्या, मारपीट, बलवा, आर्म्स एक्ट, शरीर संबंधी अपराध, शासकीय कार्य मे बाधा एवं थाना सोंडवा का घेराव कर तोड़-फोड़ करना संबंधी अपराध पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश के विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें – होंडा ने जारी किया टीजर, जल्द लॉन्च हो सकती है ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार

वर्ष 2011 में गुंडा बदमाश में सूचीबद्ध किया गया था। उसके बाद भी बदमाश की अपराधिक सक्रियता कम नहीं हुई। तब वर्ष 2019 में उक्त पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। बदमाश की पत्नी वर्तमान में जैतपुर सरपंच है। ग्राम जैतपुर में यात्री प्रतीक्षालय के पीछे की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर दो मंजिला मकान बना लिया गया था, जिसे आज प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़कर नेस्तनाबूद करते हुए जमींदौज करने की कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews