बेटे की मौत के सदमे से बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ा, प्रशासन ने एहतियातन कोरोना जांच के सेंपल लिये

बेटे की मौत के सदमे से बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ा, प्रशासन ने एहतियातन कोरोना जांच के सेंपल लिये

अलीराजपुर/यतेंद्र सिंह सोलंकी

अलीराजपुर के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाए गए एक युवा ग्रामीण की मौत हो गई। 32 वर्षीय तोलिया नामक युवक ग्राम अखोली का निवासी था और बीते दो तीन दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित था। शनिवार सुबह 7 बजे ही 108 एंबुलेंस से उसकी पत्नी गंभीर अवस्था में अपने पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। मेडिकल ऑफिसर डॉ मोतीसिंह ने बताया कि उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी ही चल रही थी कि उसके वृद्ध पिता 70 साल के दीपसिंह की भी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण काल में पिता पुत्र की मौत से आसपास के ग्रामीण सहम गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना कलेक्टर सुरभि गुप्ता को दी जिसके बाद तत्काल अंतिम संस्कार रुकवाया और कलेक्टर ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ टीम ने मौके पर जाकर वास्तविकता का पता लगाने के निर्देश दिए ।  शाम 6 बजे सीएमएचओ डा प्रकाश ढोके कोरोना विशेषज्ञ डॉक्टर रायकवार, सीबीएमओ डा अमित दलाल,  डीएसपी आशीष पटेल, सीईओ पवन शाह सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता  ग्राम चौकीदार आदि मौके पर पहुंचे और टीम ने पिता पुत्र के  शरीर से सैंपल लिए।

पूछताछ में सामने आया कि पिता पुत्र  सहित सारे परिजन डेढ़ माह से अपने गांव में ही है इससे पहले वह गुजरात मजदूरी पर गए थे। तब भी एहतियात के तौर पर चिकित्सा दल ने घर एवं आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया कि किसी को सर्दी खांसी बुखार आदि की कोई परेशानी तो नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों  और प्रशासन के अधिकारियों ने  ग्रामीणों को समझाया कि पिता पुत्र की मृत्यु को कोरोना से जोड़कर नहीं देखें लेकिन जांच रिपोर्ट आने तक एहतियात बरतें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews