अनूपपुर में सामने आए पहले 2 कोरोना मरीज़, प्रशासन सतर्क

अनूपपुर में सामने आए पहले 2 कोरोना मरीज़, प्रशासन सतर्क

अनूपपुर/मो.अनीश तिगाला

अनूपपुर जिले में भी कोरोना ने अपनी मनहूस दस्तक दे दी है। अब जिले में दो कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। जैतहरी जनपद में जरियारी क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले रहे 26 वर्षीय व्यक्ति खोडरी का निवासी है और वो भोपाल के जहँगीराबाद से लौटा था। उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मरीज जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर खड़ा स्थिति क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। दो कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और उनके इलाज के साथ अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews