अनूपपुर, वेद शर्मा। अनूपपुर जिले के सहकारी समिति राजेन्द्रग्राम में समिति के प्रबंधक रामयश शर्मा को कार्यालय से बाहर निकालकर मारपीट के मामले में सात लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ का है जहां सहकारी समिति के रामयश शर्मा के ऊपर वित्तीय अनयमितता का आरोप लगा था। इसमें उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन प्रदान किया गया और सभी मामलों में स्टे दिया गया था। इसके बाद रामयश शर्मा सहकारी समिति में प्रभार लेने के लिए गए थे। लेकिन तभी उनके साथ कुछ लोगो द्वारा मारपीट की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अनूपपुर और एसडीएम पुष्पराजगढ़ द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाने और बलवा कानून के तहत मामला पंजीबद्ध कराया गया। इस मामले में अब 7 लोगो की गिरफ्तारी हुई है।
ये भी पढ़ें
1कार्तिक मास में नर्मदा के घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, दान-पुण्य का सिलसिला जारी
2अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने नाना-नानी, मां समेत अन्य लोगों पर किया हमला, तीन सदस्यों की मौत, कई घायल
3अनूपपुर में EVM गायब मिलने से सियासी बवाल, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर
4अनूपपुर के EVM वेयरहाउस में बड़ी गड़बड़ी, रिकॉर्ड में दर्ज मशीनों में 24 कम मिलीं, पुलिस जांच शुरू
