दर्दनाक हादसा: त्यौहार पर ली नई बाइक से जा रहे तीन युवकों की ट्रैक्टर -ट्रॉली से टक्कर, तीनों की मौत

shahdol

अनूपपुर, अनीश तिगाला| अनूपपुर (Anuppur) जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में तीन युवकों की मौत हो गई| हादसा तब हुआ जब रात के अँधेरे में युवकों को सड़क पर खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और नई बाइक से जा रहे तीनों युवक ट्रॉली में जा घुसे| हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई|

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार की रात फुनगा चौकी से करीब 8 किलोमीटर दूर अमलाई और पयारी गांव के बीच लोक निर्माण विभाग की सड़क पर हुआ| हादसे में गोविंद उर्फ हेमंत पिता रामकरण सिंह 17 वर्ष निवासी ग्राम दैखल, आदित्य पिता रमेश सिंह परस्ते 18 वर्ष निवासी ग्राम दैखल और रामनाथ पिता पुरुषोत्तम सिंह 25 वर्ष निवासी ग्राम देवरी की मौत हो गई। मृतक रामनाथ जो ग्राम पंचायत देवरी के बंधवाटोला का निवासी है वह ग्राम दैखल में अपने रिश्तेदार के यहां पिछले 4 दिन से रुका हुआ था। वह अपनी नई मोटरसाइकिल से बुधवार शाम करीब 6 बजे निकला था। रामनाथ के साथ ग्राम दैखल के गोविंद और आदित्य भी ग्राम देवरी के लिए रवाना हुए। घर पर पूजा-पाठ करने के बाद रामनाथ वापस दैखल गांव लौट रहा था, मोटरसाइकिल में तीनों युवक सवार थे। इसी दौरा बाइक सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई|

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई| वहीं गाडी का हैंडल टूटकर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खेत में जाकर गिरा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल को थाना परिसर में खड़ा कराया है। गुरुवार की सुबह फुनगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आरके वर्मा द्वारा शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews