साहूकारों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वसूली के लिए मिल रही थी धमकी

indore news

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| शाढ़ौरा थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़ा के 28 वर्षीय युवक ने आज सुबह सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र जमुनालाल ओझा 28 वर्ष ने आज सुबह सल्फास खाकर अपनी मौत क़ो गले लगा लिया। बल्लू को सैल्फास गोली खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने गंभीर हालात को देखते हुऐ जिला अस्पताल गुना रैफर किया।

गुना अस्पताल के डाक्टर ने जाँच पड़ताल कर उसे मृत धोषित कर पोस्टमार्टम कराया| थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि मर्ग कायम कर जाँच प्रारंभ की है। सभी तथ्यों की जाँच के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि बबलू की आत्महत्या के पीछे उन लोगों का दबाव सामने आ रहा है जो कर्ज चुकाने के लिए पिछले कई दिन से तगादा लगा रहे थे। इन लोगों द्वारा उसके घर पर आकर धमकी देने की बात भी सामने आ रही है।

मृतक के भाई देवेन्द्र ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से गुना के दो व्यक्ति रोज घर आकर पैंसे बसूली के लिए धमकी दे रहे थे। उसने बताया कि बबलू ने इन लोगों से मात्र 5 हजार रुपये का कर्ज लिया था जिसके बदले बड़ी रकम वसूलने बाद भी दबाव बनाते थे। मंगलवार को बबलू परिजनों केसाथ रेंझा गाँव में अपने मामा के यहाँ शादी में गया था ।शाम को भरोसा व मनीष ने फोन कर उसे पहाडा बुला लिया था ।उसके बाद आज सुबह खबर मिली की बबलू को उल्टियां हो रही है तब तत्काल पहाडाआकर उसे शाढौरा हॉस्पिटल लेकर आये जंहा से उन्हें गुना रेफर कर दिया।काफी देर तक एम्बुलेन्स नहीं आने पर किराये की गाड़ी बुला कर गुना ले गए जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी के अलावा एक 8 साल की लड़की तथा 6 साल का बेटा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews