अशोक नगर में पंचायत एवं रोजगार सचिव नाराज, जिला पंचायत सीईओ पर लगाया मीटिंग में अपशब्द बोलने का आरोप

बैठक में महिला एसडीएम रचना शर्मा भी मौजूद थी, संगठन ने कलेक्टर से भी इस मामले की शिकायत की, उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने एवं कलम बंद हड़ताल की भी चेतावनी दी है। 
जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज के लोकार्पण में देरी से नाराज कांग्रेस ने दी चेतावनी

अशोक नगर जिला पंचायत सीईओ एवं आईएएस अधिकारी राजेश के सी जैन के खिलाफ जिले भर के पंचायत सचिव एवं रोजगार सचिव लामबंद हो गए है, नाराज पंचायत सचिव एवं रोजगार सचिव का आरोप है कि सीईओ एवं आईएएस अधिकारी राजेश के सी जैन ने बैठक में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को गालियां दी है।

[dgv_vimeo_video id=”1087771386″]

बैठक में दी गालियां 

सचिव संगठन के पदाधिकारियो का कहना है कि ईसागढ़ में जनपद सीईओ के साथ हो रही बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर खुले आम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को गंदी-गंदी गाली दी, साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं राजनेताओं को भी आपत्तिजनक एवं अभद्र शब्दों का उपयोग किया है।

[dgv_vimeo_video id=”1087771972″]

दी चेतावनी 

बताया जा रहा है कि जिस जब आईएएस अधिकारी पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उस समय बैठक में महिला एसडीएम रचना शर्मा भी मौजूद थी, संगठन ने कलेक्टर से भी इस मामले की शिकायत की, उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने एवं कलम बंद हड़ताल की भी चेतावनी दी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews