Ashoknagar News: ऐसा तो कोई विधायक नहीं करता, नजारा देख सकते में आया युवक

ASHOKNAGAR

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) बीजेपी विधायक  (BJP MLA) जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jadji) जब से विधायक बने हैं तब से कभी कभार कुछ ना कुछ ऐसे काम करते रहते हैं जो उन्हें अन्य विधायको से अगल बनाता है।आज बुधवार को भी विधायक ने जो किया उसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी, सिंधिया बाहर

दरअसस, विधायक जज्जी आज बुधवार को कार से जब अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट (Ashoknagar Collectorate) तरफ जा रहे थे तभी बीच सड़क पर एक मोटर साइकिल रखी देखी जिसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था , तो अपनी कार से उतर के मोटरसाइकिल को पैदल ही उसे साइड में ले जा कर रख दी, जिस व्यक्ति की मोटरसाइकिल थी वह सड़क पर मोटरसाइकिल पार्क करके एक दुकान से समान ले रहा था। विधायक  जज्जी को मोटरसाईंकिल धकेलते देख वह सकते में आ गया ।विधायक ने उसे हाथ जोड़कर कर निवेदन किया कि आगे से सड़क पर मोटरसाइकिल न रखने के लिये कहा।

यह भी पढ़े.. MP SCHOOL: मप्र के निजी स्कूलों को बड़ा झटका, विभाग ने जारी किए यह आदेश

उल्लेखनीय है कि अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने अशोकनगर (Ashoknagar) शहर में यातायात सहित अन्य चीजों को बेहतर बनाने के लिए रोको टोको अभियान चला रखा है। इसी के तहत भी उन्होंने आज कार से उतरकर यह मोटरसाइकिल को धकेल कर लोगों को संदेश दिया है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में लोग सहयोग करें एवं अपनी आदतें बदल सकें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews