पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख्ती तो नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख्ती तो नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

अशोकनगर मुंगावली अलीम डायर।
विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस के चलते संपूर्ण देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है और इसके बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। इसके चलते सभी देशवासियों से अपने अपने घर में ही रहने की अपील की गई है तो वही पुलिस प्रशासन इसको लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन के बार-बार मना करने के बाद भी लोग कोई ना कोई बहाने से घर से निकल रहे हैं एक दूसरे के संपर्क में आ रहे है इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी शक्ति को और तेज करते हुए नगर में तेजी से गस्त करना शुरू कर दिया हैं और एलाउंस के जरिए नगर वासियों से बार-बार निवेदन कर घर में रहने की अपील कर रही है।

इस विपदा की घड़ी में पुलिस वालों की मेहनत और जनता के प्रति उनकी सुरक्षा को देखते हुए मुंगावली नगर की जनता ने अपनी बालकनी से पुलिस के जवानों पर पुष्प वर्षा की और नगर वासियों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए धन्यवाद भी दिया इसके बदले में पुलिस के जवानों ने भी हाथ जोड़कर सभी का सादर धन्यवाद दीया और घर में ही रहने की अपील की एवं घर से अनावश्यक बाहर ना निकलने की हिदायत भी दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews