Ashoknagar News : वायरल ऑडियो से सामने आया सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का खेल

Ashoknagar News : वायरल ऑडियो से सामने आया सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का खेल

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया । Ashoknagar News योजना विभाग के ब्लॉक सर्वेयर विश्वनाथ नरवरिया एवं एक कथित दलाल के बीच बातचीत का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ईसागढ़ तहसील के गाँवों में 70 लाख रुपए का काम कराने एवं पंचायतो से पैसे लेने की बातचीत हो रही है। जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से लेकर विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी तक की चर्चा इस ऑडियो में की गई है। एक व्यक्ति से फ़ोन पर योजना विभाग के शासकीय रुपयों को अपनी सेटिंग से ठिकाने लगाने की बात करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी बातचीत में कोई एक और मैडम का भी जिक्र आया है जिनसे इन कामों के लिए बातचीत पहले ही हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- MP News : शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ट्रेनिंग की गाइडलाइन जारी, तारीख की घोषणा, मिलेगा लाभ

इस वायरल ऑडियो में साफ पता चल रहा है कि जिला योजना के ब्लॉक सर्वेयर बहेरिया पंचायत में किसी व्यक्ति से शासन से आई राशि को खपाने की बात हो रही है। ऑडियो में शुरू में 70 लाख रुपए की राशि खपाने की बात होती है, साथ ही एक करोड़ रुपए और किसी साहब के नाम से बताते हैं। कि वह भी इसी तरह कि राशि की बंदरबाँट कराना चाहते है। इस तरह पूरा मामला एक करोड़ 70 लाख का हो जाता है। बकायदा यह सब करने के लिए किसी मैडम से बातचीत होने की बात भी सर्वेयर कह रहा है।

यह भी पढ़ें- MP News : OBC आरक्षण के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, जानें क्या है कहा

इतना ही नहीं सर्वेयर इसमें उस व्यक्ति को बता रहा है कि जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी को फोन लगा कर कह दिया है की योजना मंडल में उसका भाई बैठा है। इतना ही नहीं यह जिला अध्यक्ष को खुले तौर पर बदतमीजी करता दिख रहा है। न केवल जिला अध्यक्ष बल्कि विधायक जजपाल सिंह जज्जी के नाम का भी जिक्र करते हुए कह रहा है कि स्थानीय नेताओं की फिलहाल जिले में चल नही रही है। इस पूरी वायरल ऑडियो में दोनों लोग जमकर गाली-गलौज एवं नेता तथा राजनेताओं एवं अधिकारियों के प्रति बड़ी बदतमीजी से बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mandi bhav: 12 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

इस ऑडियो की सबसे बड़ी बात यह है, कि शुरुआत जिस तरह से होती है उसके अनुसार सामने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आज तक जितनी भी राशि आई है उनका मैंने कभी भी खुलासा नहीं किया। यानी यह गड़बड़झाला लंबे समय से जिला योजना में चल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले के तमाम सारे बड़े जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को ताक पर रखने की बात करते हुए खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल करने की बातचीत हो रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews