MP News : OBC आरक्षण के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, जानें क्या है कहा

MP News : OBC आरक्षण के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, जानें क्या है कहा

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (mp news) में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को बिना OBC आरक्षण कराए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (BJP state president and MP Vishnudutt Sharma) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रारंभ से ही सभी समाज वर्गो को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विधानसभा में संकल्प पारित किया था कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं होना चाहिए और इसे सर्वोच्च न्यायालय में सभी जगह प्रस्तुत किया। भाजपा सरकार चुनाव की तैयारी में थी लेकिन कांग्रेस ने इसमें व्यवधान डालकर चुनाव को अवरूद्ध किया। पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का काम कांग्रेस ने किया और आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग हितैषी होने का ढोंग रच रही है।

यह भी पढ़े…AAP की महिला पदाधिकारी पर भड़के SDM

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने कभी भी पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं किया क्योंकि कांग्रेस के नेता पिछडा वर्ग में राजनैतिक नेतृत्व खड़ा नहीं होने देना चाहते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछडा वर्ग के अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व पिछडा वर्ग को आरक्षण मिले इसके लिए गंभीर है और यही कारण है कि ओबीसी आरक्षण के लिए मोडिफिकेशन के लिए विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपना विदेश दौरा भी रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भाजपा की पंचनिष्ठाओं में दलित, शोषित और पिछड़ों सहित सभी वर्गो की चिंता करने के साथ सभी समाजों को कैसे प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए चिंता की है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व पूरी गंभीरता के साथ पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन 27 प्रतिशत से अधिक भी अवसर देगा।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहां 650 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

[dgv_vimeo_video id=”708654292″]

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस नेता पिछडा वर्ग को सिर्फ भ्रमित कर रहे है। कमलनाथ (Kamal Nath) 15 माह मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने पिछडा वर्ग को आरक्षण मिले इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जनता और ओबीसी वर्ग भलीभांति जानते है कि ओबीसी विरोधी कौन है ? आज जो स्थितियां पैदा हुई है उसका जिम्मेदार कौन है, यह भी पिछडा वर्ग जानता है। समाज को गुमराह करना, दंगे कराना यह कांग्रेस के चरित्र में रहा है। कांग्रेस अंग्रेजों के फूट डालो शासन करो की नीति पर काम करती आयी है लेकिन अब वह बेनकाब हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews