
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी हुए सामान को भी चोरों से के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरों के पास से कुल 50 हजार रुपए कीमत के सामान बरामद किए हैं।
एक आरोपी को पहले ही कर लिया था गिरफ्तार
दरअसल, पूरा मामला अशोकनगर जिले के रातीखेड़ा गांव के राधा कृष्ण मंदिर का हैं। जहां पिछले महीने 2 मार्च को चोरी की घटना को गांव के ही दो युवकों ने अंजाम दिया था। इस दौरान चोरों ने मंदिर परिसर से मंदिर में देवी देवताओं के मूर्तियों से गहने चुरा लिया था। वहीं फरियादी अजय पुत्र चंद्रपाल यादव ने थाने में चोरी की घटना को दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने गंभीरतापूर्वक चोरों की तलाश में जुट गई थी। वहीं चोरी के कुछ दिनों के बाद ही पुलिस ने एक आरोपी भोला उर्फ नेपाल यादव निवासी रातीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने उसके हिस्से में आए गहने और जेवरात को बरादम भी कर लिया था।
मुखबिर से मिली सूचना
दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर का सहारा लिया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार 26 अप्रैल को पप्पू उर्फ पपुआ उर्फ विरमाल पुत्र कैलाश यादव को सुरेला थाना चंदेरी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए जेवरात को बरामद कर लिया।
