Hindi News

सीएम डॉ. मोहन यादव जन्माष्टमी पर चंदेरी में ‘श्री कृष्ण पर्व’ में हुए शामिल, ज़िले के लिए कई बड़ी घोषणाएँ

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चंदेरी को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें चंदेरी को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये स्थान अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और वीर योद्धाओं की अदम्य गाथाओं के लिए जाना जाता है और हम इसे विकसित करने के लिए हर प्रयास करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव जन्माष्टमी पर चंदेरी में ‘श्री कृष्ण पर्व’ में हुए शामिल, ज़िले के लिए कई बड़ी घोषणाएँ

Janmashtami Celebrations in Chanderi : सीएम डॉ. मोहन यादव आज अशोकनगर जिले के चंदेरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित ‘श्री कृष्ण पर्व’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने ‘श्री कृष्ण पर्व’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने 11.33 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 2.60 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। इसी के साथ उन्होंने ज़िले के लिए कई बड़ी घोषणाएँ भी की।

हाथ से साड़ियां बनाने के लिए प्रसिद्ध, ऐतिहासिक पुरातन नगरी चंदेरी में हैंडलूम पार्क का अवलोकन कर चंदेरी साड़ियों के बुनकरों से संवाद किया एवं उन्हें प्रोत्साहित कर उनकी मेहनत को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरों का आर्थिक विकास और स्वावलंबन मध्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जन्माष्टमी पर ‘श्री कृष्ण पर्व’ 

‘श्री कृष्ण पर्व’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कहा कि 5000 साल पहले श्रीकृष्ण ने रक्षाबंधन का सही अर्थ और बहन भाई के संबंध को समझाया। जब जब द्रोपदी ने उन्हें सहायता के लिए पुकारा, श्रीकृष्ण सदैव दौड़े आए। उन्होंने कहा कि ‘इसीलिए रक्षाबंधन जन्माष्टमी तक चलता है। संसार ने अपनाया कि ये रक्षाबंधन असल में सुरक्षाबंधन है। जब से हमारी सरकार बनी है, हमने संकल्प लिया है कि सारी बहनों के कष्टों को पूरी तरह दूर करेंगे। हमारा एकमात्र ऐसा देश है जिसे माता से जोड़कर देखा जाता है और हम इसे भारत माता कहते हैं।’

सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अशोकनगर के चंदेरी में आयोजित कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि ‘ चंदेरी को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े हैं, उन सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें चंदेरी को भी शामिल किया जाएगा। चंदेरी में एक नया हॉल बनाया जाएगा, साथ ही प्रदेश के हर नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। पर्वतारोही बेटी मुस्कान को चार लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। परीक्षण के बाद नई सराय में एक नया कॉलेज खोला जाएगा।’ 

मुख्यमंत्री ने कहा ‘श्रीकृष्ण के जीवन से लें प्रेरणा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार हम पर्व के दौरान जाने-अनजाने भक्तिभाव में भगवान कृष्ण को माखनचोर कह देते हैं। लेकिन ये ग़लत बात है..ये भूल से भी मत बोलना। माखन चोरी असल में कृष्ण लीला थी। इस अवसर पर उन्होंने कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण भी दिया। सीएम ने कहा कि भागवान राम और भगवान कृष्ण के जीवन से इतनी शिक्षाएं मिलती है इसीलिए हम शिक्षा इन्हें शिक्षा नीति का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं और हमें उनसे सन्मार्ग पर चलने की सीख लेनी चाहिए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !