कोलुआ हत्याकांड में मृत आदिवासी के परिजनों को कलेक्‍टर ने दी आर्थिक सहायता राशि

कोलुआ हत्याकांड में मृत आदिवासी के परिजनों को कलेक्‍टर ने दी आर्थिक सहायता राशि

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा 26 मई बहादुरपुर थाने के कुलुआ चक्‍क गांव में हुए विवाद में खुमान सिंह आदिवासी की मृत्‍यु हो जाने एवं मकान जल जाने से बेघर हुए पीडि़त परिवार के बीच पहुंचकर पीडि़तों को ढांढस बधाया एवं मृतक की पत्नि श्रीमति सावित्री बाई आदिवासी को 08 लाख 25 हजार रूपये तथा 04 अन्‍य घायलों को 75-75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्‍याचार निवारण अधिनियम के तहत स्‍वीकृत कर चैक प्रदान किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि इस दुख: की घड़ी में शासन प्रशासन आपके साथ है। शासन प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवारों के लिए हर संभव मदद की जायेगी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा निष्‍पक्ष जांच की जाकर दोषियों के विरूद्ध के कार्यवाही की जायेगी।

घटनास्थल का लिया जायजा
कलेक्टर ने आगजनी की घटना से जले हुए मकान स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्‍यम से 25 हजार रूपये का चेक मौके पर सौंपा। साथ ही उन्होंने खाद्य सामग्री का वितरण पीड़ित परिवार को किया।

कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही एक हैंडपंप लगाए जाने की स्वीकृति तथा एक मोटर पंप लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों की जमीन की नपती कर सीमांकन का कार्य अभिलंब कराया जाए। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश भदौरिया, अपर कलेक्टर डॉ अनुज रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत श्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी एसडीएम श्री यूसी मेहरा सहित राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews