CAA की खिलाफत करने बाले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थन में आए कॉंग्रेस विधायक

CAA की खिलाफत करने बाले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थन में आए कॉंग्रेस विधायक

अशोकनगर। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया था ।जिसको लेकर देशभर में विरोध हो रहा है।ऐसे में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा भाजपा पार्टी लाइन से अलग जाकर CAA की खिलाफत करके पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया था। नारायण त्रिपाठी के इस बयान का अशोकनगर के कांग्रेस विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने समर्थन किया है एवं श्री त्रिपाठी को बधाई दी है। बीजेपी के अंदर कई सारे लोग ऐसे हैं जो नारायण त्रिपाठी की तरह ही सोचते हैं।
मध्य प्रदेश की राजनीति में नारायण त्रिपाठी बीजेपी के ऐसे विधायक हैं ,जो समय-समय पर अपनी पार्टी लाइन के खिलाफ हो जाते है। हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सोच से परे उन्होंने इस कानून का विरोध करते हुए उस पर सवाल उठाए थे ,इसी मुद्दे को लेकर अशोकनगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने श्री त्रिपाठी के इस बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी अपने इलाके में लोकप्रिय विधायक है। और वह अपने मन की सुनते हैं । श्री जज्जी ने कहा कि भाजपा लगातार यह कह रही है कि CAA का विरोध कोंग्रेस या एक जाति बिशेष के लोग कर रहे है। इसलिय विधायक त्रिपाठी ने जो बात कही है उससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में इस मुद्दे पर अंतर्द्वंद है जो खुलकर आने लगा है। श्री जज्जी का कहना है कि नारायण त्रिपाठी ने साहस किया है सच बोलने कौनकी तरह और भी कई विधायक है जो इसी तरह की सोच रखते हैं मगर वह पार्टी के दबाव के चलते सामने नहीं आ पाते। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नारायण त्रिपाठी जी के अंतरात्मा की आवाज को सुनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ दूसरे विधायक भी इस मुद्दे को लेकर शायद सामने आ सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews