Ashoknagar : व्यापारियों के बोली बंद करने पर हंगामा, धरने पर बैठे किसान, मंडी गेट बंद

Ashoknagar

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) में आज बुधवार को आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान होकर गल्ला मंडी के व्यापारियो ने फसल नीलामी की बोली बन्द कर दी। इससे गुस्साए किसानों ने कृषि उपज मंडी के सभी गेट बंद कर दिये और धरने पर बैठ गए है।

धरने के चलते थोड़ी देर में ही जाम की स्थिति बन गई, सूचना मिलते ही अशोकनगर एसडीएम (Ashoknagar SDM)  मौके पर पहुंचे और किसानों (Farmers) को शांत करवाकर गेट खुलवाएं। इस दौरान पूरा माहौल में गहमागहमी रही।

यह भी पढ़े… Ashoknagar News -बिना अनुमति के कर दी मंडल कार्यकारिणी घोषित, BJP अध्यक्ष को नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि मंडी में सुबह से चना की बोली शूरु की गई थी। लेकिन आवारा मवेशी ने बोली लगाने बाले मंडी कर्मचारी को मार दिया ।जिससे नाराज व्यापारियों ने नीलामी बोली बन्द करवा दी, व्यपारियों का कहना है कि जब तक आवारा मवेशी मंडी में रहेंगे तब तक ख़रीददारी नही की जाएगी। क्योकि इन मवेशियो से उनको भी खतरा है।बोली बन्द होने से फसल लेकर आये किसानों नाराज होकर मंडी के दोनों गेंट बन्द कर धरने पर बैठ गए है।

किसानों का कहना की है आवारा मवेशियो से सुरक्षा मंडी प्रशासन का काम है।इस कारण बोली बन्द करके किसानों को परेशान किया जाना उचित नही है।किसान कृष्णपाल सिकरवार का कहना है कि व्यपारियो ने 11:30 बजे ही नीलामी बोली बन्द कर दी हम सुबह से चना की फसल बेचने आये है ,और गॉव पर फसल में पानी लग रहा है ।

यह भी पढ़े… Indore News : पत्थरबाजी मामले में कार्रवाई- TI निलंबित, SDOP लाइन अटैच

यहाँ नीलामी बोली बन्द कर दी है। समय खराब हो रहा है । नीलामी बोली शुरू कराये जाने को लेकर किसान करीब घण्टे भर तक धरने पर बैठे रहे।। पुलिस एवं sdm ने पहुँचकर किसान एवं व्यापरियो को समजाइस दी तब कही किसान मंडी के गेट से हटे एवं घरना समाप्त हो पाया ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews