आबकारी ठेकेदार के यहां आयकर विभाग का छापा

आबकारी ठेकेदार के यहां आयकर विभाग का छापा

अशोकनगर| अशोकनगर सहित गुना एवं प्रदेश में अन्य स्थानों पर प्रेमनगर फर्म के नाम से  शराब की दुकानें संचालित करने बाले घनश्याम राठौर के संजय स्टेडियम के पीछे स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग की कार्यवाही शुरू हुई है।

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक अशोकनगर के साथ गुना एवं अन्य स्थानों पर भी प्रेमनगर फर्म के ठिकानों पर यह कार्यवाही एक साथ की गई। अभी ये तय नही हुआ है कि यह कार्यवाही किस कारण हुई है। उल्लेखनीय है प्रेमनगर नाम से राठौर परिवार एवं उनकी  यह फर्म करीब 5 दशक से शराब के कारोबार से जुड़े है। आजकल शराब के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी इस फर्म के स्कूल एवं कॉलेज खुल चुके है। आयकर विभाग की टीम अभी भी दफ्तर के अंदर है एवं वहां सर्ज अभियान में जुड़ी है।किसी भी तरह की कोई जानकारी बाहर नही आ सकी है।बताया जा रहा है करीब दर्जन भर अधिकारी कर्मचारियों की टीम काम कर रही है। अशोकनगर कोतवाली क्षेत्र में यह कार्यवाही हो रही है बावजूद  स्थानीय पुलिस को इस कार्यवाही की जानकारी नही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews