गेहूं खरीदी केंद्रों पर अनियमितता, कार्रवाई ना करने पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस

मुंगावली, अलीम डायर। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार शैलेष भार्गव को सौंपा। कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया कि समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर लगातार अनियमितताएं देखी जा रही हैं ।किसानों द्वारा भी प्रशासन से शिकायत की जा रही है, सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो भी वायरल (Video Viral) हुए हैं परंतु कोई कार्यवाही अभी तक किसी भी केंद्र पर देखने में नहीं मिली है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम, जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

वहीं राज्य सरकार (MP Government) द्वारा 3 माह का राशन देने की घोषणा की गई थी, परंतु मुंगावली क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों पर एक या दो माह का राशन वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इस पर पारदर्शिता से काम करने की बात कही है। इसके साथ ही सख़्ती से राशन वितरण करवाने की माँग की है।

ज्ञापन में बताया कि कोरोना काल में भी गरीबों का राशन भ्रष्टाचार से जो लोग निकल रहे हैं, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।  ज्ञापन में बताया कि यदि निकट भविष्य में कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगावली के अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews