ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Jyotiraditya Scindia

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषित होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां जोरों सोरों पर शुरू कर दी है इसको लेकर भाजपा पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमान संभाल ली है वह इन दिनों अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओ में सक्रिय देखे जा रहे हैं वही आज उन्होंने अशोकनगर जिले की पिपरई तहसील और मुंगावली तहसील में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए जिसमें उन्होंने एक-एक पोलिंग बूथ को अपना किला बताया और किले की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को इसका सेनापति बताया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

ज्योतिराज सिंधिया हेलीकॉप्टर के जरिए मुंगावली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए छोटे भाई बड़े भाई के नाम से संबोधित करते हुए उन पर कटाक्ष किया।

[dgv_vimeo_video id=”879127839″]

[dgv_vimeo_video id=”879127963″]

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सिंधिया हर एक कार्यकर्ता के पास उसकी बूथ की टेबल पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें जीत के मंत्र दिए। इसी के साथ अपना बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूत और मजबूत करने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का फूल माला से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा सहित भाजपा के सभी छोटे बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अशोकनगर मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”879128024″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews