कमलनाथ प्रदेश के युवाओं से ढोल बजवाना चाहते थे: गोपाल भार्गव

Ashoknagar BJP Rally

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| कमलनाथ (Kamalnath) ने किसानों की कर्ज माफी नहीं की तो जजपाल सिंह जज्जी सहित कांग्रेस के अन्य विधायकों ने जनता की भलाई के लिए कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargav) ने भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) के समर्थन में ग्राम कचनार में हुई सभा को संबोधित करते हुये कही।

श्री भार्गव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चक्रवृद्धि व्याज लग रहा था कर्ज माफी नहीं हुई। लेकिन भाजपा ने ज़ीरो प्रतिशत व्याज पर ऋण देने का काम किया। कोरोना काल मे भी सरकार ने संक्रमण रोकने का काम किया। चुनाव के बाद बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश में फिर खुशहाली आएगी। विजली के बिल माफ़ किये जायेंगे। गाँव गाँव रोशन होंगे।

कांग्रेस ने किया नोजवानों का अपमान
श्री भार्गव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कमलनाथ सरकार ने नोजवानों का अपमान किया है। नोजवानों से कहा कि ढोल बजाओ बाजा बजाओ। पढ़े लिखे नोजवानों से कहा कि मवेशी चराओ, सांप पकड़ो। ये नोकरियाँ देने की बातें कमलनाथ करते थे।

विकास की नई परिभाषा लिखना है
वहीं ग्राम कचनार में राजपुर मंडल के बूथ पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन कराने के लिए अशोक नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी को आशीर्वाद देकर 3 नवंबर को कमल के फूल के सामने बाला बटन दबाकर जज्जी को विधायक बना कर विकास की नई परिभाषा लिखना है। उन्होंने कहा कि जब जब किसानों को समस्या आती है या ओला बारिश से पीड़ित होते हैं, तो गांव आकर बीमा देने का काम करते हैं किसान भाइयों के आंसू पोंछते हैं, कोलारस विधायक ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की कमलनाथ को एक भी खेत एवं किसान के पास जाते नहीं देखा होगा। इसका सिंगल उदाहरण आप नहीं दे सकते कांग्रेस की सरकार में जो 15 महीने में हमें दिया वह केवल और केवल भ्रष्टाचार का अंबार दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews