हर बार की तरह पहली तारीख को हुआ सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन

हर बार की तरह पहली तारीख को हुआ सामूहिक राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।

शहर के नागरिकों में देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति को बनाये रखने एवं राष्ट्रीयता के बोध को जाग्रत करने के उद्देश्य से शहर के समाजसेवी संगठन पछार क्लब द्वारा हर माह की पहली तारीख को होने बाला सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर किया गया।बुधवार को पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी एवं पछार क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिक इस मे शामिल हुये।

पछार क्लब द्वारा 1 फरवरी से रेलवे स्टेशन के बाहर लगाये गये 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के नीचे शहर के नागरिकों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गायन का सिलसिला शुरू किया था ।जो हर माह की 1 तारीख को अनवरत जारी है। आज भी सुबह की बरसात के बावजूद लोग इस आयोजन के लिए जुटे। इसके पहले भी लॉकडाउन के दौरान भी हर माह की 1 तारीख को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्थानीय लोग राष्ट्रभक्ति के आयोजन में अपनी उपस्थिति करते रहे है। भले ही स्टेशन पर स्थित 100 फिट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा रेलवे के द्वारा किसी कारण से आज नही लगाया गया हो मगर लोग अपनी राष्ट्रीय जवाबदारी निभाने के लिए उपस्थित हुए ।8 बजे के तय समय पर लोगो ने तिरंगे के पोल नीचे सामूहिक राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत का गायन किया।

रेलवे की अव्यवस्थाओ से लोग नाराज- इस साल के शुरू में रेलवे स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के दौरान यहां 100 फुट ऊंचे पुल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था ।जो एक बड़ी सौगात अशोकनगर शहर के लिए मानी जा रही थी। इसी के बाद पछार क्लब ने इस स्थान को हर माह की 1 तारीख को राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के आयोजन के लिए चुना था मगर बीते 3 माह से रेलवे द्वारा तिरंगे झंडे के साथ लगातार गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है। बीते 3 माह में यह झंडा कई बार उतारा एवं चढ़ाया गया है। बीते तीन आयोजनों के दौरान हर एक तारीख को तिरंगा पोल से गायब मिला है। इसको लेकर लोगों में अब रेलवे को प्रति रोष पैदा होने लगा है। पछार क्लब के सदस्यों ने छोटा तिरंगा झंडा लगाकर सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews