कलेक्ट्रेट में घुसा टिड्डी दल, मौके पर पहुंचे अधिकारी

कलेक्ट्रेट में घुसा टिड्डी दल, मौके पर पहुंचे अधिकारी

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| अभी तक तो गांव एवं खेतों में टिड्डी दल का आतंक चल रहा था। सुबह से जिले भर के अलग-अलग स्थानों पर घूम रहा टिड्डी दल शाम होते ही जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट कार्यलय में घुस गया।यहां के पेड़ों पर बैठे टिड्डी दल को भगाने के लिये अपर कलेक्टर की अगुआई में तमाम अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुच कर इसे भगाने का प्रयास कर रहे है। कृषि विभाग एवं प्रशासन की टिड्डी नियंत्रण की तैयारियों की पोल भी इस मामले में खुल गई है। कलेक्ट्रेट में करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारी खड़े रहे मगर इसे भगाने का उपाय संबंधित कर्मचारी अधिकारी नही जुटा पाये।

दिन भर से जिले के अलग-अलग गांवो में घूम रह यह दल अचानक शाम होते-होते शहर में घुस आया। शहर के आसमान में उड़ते उड़ते अंधेरा होते ही यह कलेक्ट्रेट के पेड़ों पर आकर बैठ गया। साथ ही तहसील एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के पेड़ों पर अपना बसेरा जमाए हुए हैं।करीब आधा किलोमीटर के इलाके के पेड़ों पर पूरा टिड्डी दल बैठा हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर में दल के घुसने की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी एसडीएम सुरेश यादव सहित कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं । फायर बिग्रेट से कीटनाशक का छिड़काव कर दल को भगाने का प्रयास कर रहे हैं ।साथ ही तहसील परिसर के पीछे कर्मचारी आवास के आसपास के पेड़ों पर भी टिड्डी दल ने अपना जमावड़ा बनाया हुआ है। यहां पर लोग थाली बजाकर ए इसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं ।भारी तादात में टिड्डियो की संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा रहा कि कई पेड़ो की डालिया तक टूट कर गिर गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews