विधायक ने की स्थानीय बाजार से खरीदारी, हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने पहुंचे

विधायक ने की स्थानीय बाजार से खरीदारी, हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने पहुंचे

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किये गये आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता तब है जब इस अभियान को मैदानी स्तर पर स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा मिले और उनकी खरीद बिक्री को प्रोत्साहित किया जाए। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों की खरीदी को प्रोत्साहित करने के लिए अशोकनगर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी आज गांधी पार्क पर पहुंचे और यहां लगी छोटी-छोटी दुकानदारों से हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदी की।

विधायक ने गांधी पार्क मेंर लगे दीपावली के बाजार से त्योहार में उपयोग आने वाली कई वस्तुओं को खरीदा। उन्होंने करीब आधा दर्जन दुकानों से मिट्टी के दीये खरीदें। साथ ही किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विधायक ने अपने मवेशियों को सजाने के लिये भी हस्तनिर्मित सामान खरीदा। इसके अलावा पूजा में उपयोग होने वाली चीजें भी खरीदी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर करने के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया है। हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि स्थानीय स्तर के उत्पादकों को प्रचलन में लाने के लिए उनकी खरीद बिक्री की जानी चाहिए। इसलिए उन्होंने आज हाथों से बनी कई चीजें खरीदी है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि अगर इस तरह से बाजार में आ कर खरीदारी करेंगे तो, सामान्य एवं आम लोग भी इन छोटे दुकानदारों से सामान खरीदने को प्रोत्साहिय हो सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews