अशोकनगर: सुबह 11 से 4 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें, कलेक्टर ने दी छूट

अशोकनगर: सुबह 11 से 4 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें, कलेक्टर ने दी छूट

अशोकनगर।अलीम डायर| कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा (Collector Dr. Manju Sharma) द्वारा शासन से प्राप्‍त नवीन निर्देशों के तहत जिले में लॉक डाउन (Lockdown) के दौरान आंशिक छूट दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है । जारी आदेश 02 मई 2020 से लागू होगा।

जारी आदेश अनुसार नगरीय क्षेत्र में नेत्र जांच एवं उपकरण,आप्‍टीकल्‍स,नजर के चश्‍मे आदि बनाने एवं बेचने से संबंधित दुकानें, इलेक्ट्रिकल्‍स एवं इलेक्‍ट्रानिक्‍स विक्रय एवं सर्विस सेंटर, हार्डवेयर, प्‍लायवुड, सीमेंट व बिल्डिंग मटेरियल तथा नमकीन,बेकरी,बिस्किट विक्रय से संबंधित दुकानें प्रात: 11 बजे से सायं 04 बजे तक खोले जाने की अनुमति दी गई है।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में समस्‍त दुकानें खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में खनिज/क्रेशर के संचालन की अनुमति प्रात: 11 बजे से सायं 04 बजे तक दी गई है।

जारी आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया है कि जिला अशोकनगर के समस्‍त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होटल, रेस्‍टोरेंट, हेयर कटिंग सेलून/पार्लर (नाई की दुकान), पान, गुटखा, सिगरेट, शराब की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।

उक्‍त निर्देशों के अतिरिक्‍त पूर्व मे जारी निर्देश यथावत रहेंगे। कोविड- 19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत समस्‍त सार्वजनिक स्‍थलों एवं कार्य स्‍थलों पर मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा। सभी व्‍यक्तियों को प्रत्‍येक स्थिति में सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। कोई भी दुकानदार अथवा प्रबंधक 05 से अधिक की संख्‍या में व्‍यक्तियों को एकत्र नहीं होने देगा एवं न्‍यूनतम कर्मचारियों 50 प्रतिशत से अधिक नहीं के साथ दुकान संचालन का कार्य करेगा। सभी संस्‍थानों/कार्य क्षेत्रों को सेनेटाईज कराते हुए, स्‍थान को स्‍वच्‍छ रखना एवं सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews