Ashoknagar News: MP में जारी बर्ड फ्लू का कहर, अब अशोकनगर में हुई पुष्टि

बर्ड फ्लू

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। 4 दिन पहले अशोकनगर (Ashoknagar) में मुक्ति धाम में मिले कौओं के सैंपल से बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हो गई है ।भोपाल (Bhopal) से मिली पॉजिटिव रिपोर्ट में यह कौए में H5N8 स्ट्रेन का बर्ड फ्लू पाया गया है। मृत कौओं की पॉजिटिव रिपोर्ट आई के बाद बर्ड फ्लू के लिये बने टास्क फोर्स हरकत के आ गया है।

यह भी पढ़े… Bird Flu Alert : मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू रोकने अलर्ट, विभाग ने जारी किए यह निर्देश

दरअसल, बीते कुछ दिनों से करीब दर्जनभर से अलग ज्यादा स्थानों पर पशु चिकित्सा विभाग ने आधिकारिक रूप से 72 कौओं को बरामद किया था। h5 N8 इस स्ट्रेन का बर्ड फ्लू कौओं से कौओं एवं दूसरे पक्षियों में बहुत तेजी के साथ फैलता है। साथ ही यह स्ट्रेन मनुष्यों में भी फैल सकता है। जिला प्रशासन (Ashoknagar Administration) ने अब इससे निपटने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिन स्थानों पर मृतक कौओं मिले थे उन्हें सैनिटाइज (Sanitize) करने की प्रक्रिया की जाएगी साथ ही बर्ड फ्लू को लेकर एवं नये सिरे से कार्य योजना बनाई जा रही है।

पशु चिकित्सा विभाग (Veterinary Department) ने मुर्गियों की रिपोर्ट भी जांच के लिए भेजी है, मगर इसकी जांच दिल्ली (Delhi) से आएगी जिसमें समय लग सकता है, फिलहाल कामों में बर्ड फ्लू की पुष्टि से इतिहास बरतने का समय आ गया है। पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कौओं से दूर रहें । अगर किसी भी स्थिति में उनको नष्ट किया जा रहा है तो जमीन में गड्ढा खोदकर उस पर नमक एवं चुने का प्रयोग करके मिट्टी में दबाएं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews