सिंधिया सहित कमलनाथ सरकार के तीन मंत्री का मुंगावली में जमावड़ा

सिंधिया सहित कमलनाथ सरकार के तीन मंत्री का मुंगावली में जमावड़ा

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में प्रबल दावेदार माने जा रहे सिंधिया पिछले कई दिनों से प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं और प्रदेश भर के दौरे पर हैं इसी क्रम में शनिवार को सिंधिया और कमलनाथ सरकार के तीन मंत्रियों का मुंगावली में दौरा है।

मध्‍यप्रदेश शासन के श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया 18 जनवरी को मुंगावली के भ्रमण पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे चंदेरी से प्रस्‍थान कर दोपहर 01.30 मुंगावली आएंगे एवं स्‍थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। तत्‍पश्‍चात सायं 5.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तुलसी सिलावट का मुंगावली दौरा
मध्‍यप्रदेश शासन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तुलसी सिलावट 18 जनवरी को मुंगावली के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम के तहत लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री सिलावट 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे चंदेरी से प्रस्‍थान कर दोपहर 01.30 परकाना (मुंगावली) आयेगें एवं स्‍थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। सिलावट दोपहर 1:40 बजे परकाना से मुंगावली के लिए प्रस्‍थान करेगें तथा दोपहर 2 बजे मुंगावली में स्‍थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। तत्‍पश्‍चात सायं 5.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगें।

खाद्य नागारिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री का मुंगावली दौरा
मध्‍यप्रदेश शासन के खाद्य नागारिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर 18 जनवरी को मुंगावली के भ्रमण पर रहेगें। जारी कार्यक्रम के तहत खाद्य नागारिक एवं आपूर्ति मंत्री तोमर 18 जनवरी को प्रात:11:30 बजे चंदेरी से प्रस्‍थान कर दोपहर 12 बजे परकाना (मुंगावली) आयेगें एवं स्‍थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।

तोमर दोपहर 12:10 बजे परकाना से मुंगावली के लिए प्रस्‍थान करेगें तथा दोपहर 12:30 बजे मुंगावली आएगें एवं ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ जनसंपर्क में सम्मिलित रहेगें। दोपहर 2:05 बजे राजकुमार नरवरिया सरपंच की माता जी की शोक सभा में सम्मिलित होगें। दोपहर 2:15 बजे अंसार डायर पूर्व पार्षद की माता जी की शोक सभा मे सम्मिलित होगें। दोपहर 2:35 बजे रूपेश जैन पूर्व उपाध्‍यक्ष नगर पालिका की भाई की शोक सभा में सम्मिलित होगें। दोपहर 2:55 बजे स्‍व. श्री तोरण सिंह गुर्जर की शोक सभा में सम्मिलित होगें। दोपहर 3:10 बजे स्‍व. रघुवीर सिंह कटारिया जी की शोक सभा में सम्मिलित होगें। तत्‍पश्‍चात 3:15 मुंगावली से विदिशा के लिए प्रस्‍थान करेगें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews