Video : मंत्री पद के सवाल पर बोले सिंधिया- “मेरे DNA में नहीं है ये सब”

scindia

scindia

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अपने पुराने लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को शाडोरा एवं जिला मुख्यालय पर स्थानीय विश्राम गृह में कोरोना काल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंधिया ने कहा कि जो लोग बिछड़े हैं, उनको न केवल श्रद्धांजलि देते हैं बल्कि हम सभी उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में केंद्र में मंत्री बनाये जाने के सवाल को सिंधिया फिर टाल गये। उन्होंने कहा कि आप 20 साल से मुझे जानते हैं, मैं इस तरह की चीजों में नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मेरे डीएनएयह सब नहीं है। मेरा डीएनए सेवा का है।

कमलनाथ के गढ़ में सेंध: कांग्रेस को एक और झटका, छिंदवाड़ा सांसद प्रतिनिधि BJP में शामिल

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब सवाल किया कि जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है क्या उन सभी की मौत को कोरोना से मौत मानेंगे तो सिंधिया ने इस सवाल पर बचते हुए कहा कि ये नियम का मामला है और सरकारी स्तर पर यह सब कुछ तय होगा। यहां 100 से ज्यादा लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है जिसमें कोरोना एवं अन्य बीमारियों से मृत लोग शामिल है। हालांकि अशोकनगर जिले में सरकारी आंकड़े में यह संख्या 34के आसपास है।

साडोरा में साहू मैरिज गार्डन तथा अशोकनगर के विश्राम गृह में कोरोना काल के दौरान मृत लोगों के चित्रों पर सामूहिक रूप से सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होने कोरोना के दौरान अशोकनगर सहित पूरे ग्वालियर संभाग में किए गए कामों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं इंजेक्शन की व्यवस्था करने के व्यक्तिगत प्रयासों के बारे में भी लोगों को बताया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि सभी लोगों को मास्क जरूर लगाना चाहिए, साथ ही उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों से अपील की। उन्होने कहा कि जो लोग नकारात्मक बातें कर रहे थे और हर चीज में कमी देख रहे थे, उन्होंने वैक्सीन को लेकर भी तरह-तरह की अफवाह फैलाई थी अब वह लोग खुद वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने बिना कांग्रेस पार्टी का नाम लिए यह तंज कसा।

[dgv_vimeo_video id=”566206787″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews