एसडीएम ने पकड़ा गेंहू से भरा ट्रक, खाद्य विभाग की टीम करेगी गेंहू की जांच

एसडीएम ने पकड़ा गेंहू से भरा ट्रक, खाद्य विभाग की टीम करेगी गेंहू की जांच

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। नगर के बाइपास रोड पर रघुवंशी धर्मशाला के सामने गेहूं से भरे एक ट्रक को पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जब्त किया है। जब्त के बाद ट्रक को कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है जहां खाद विभाग की टीम इसमें भरे अनाज की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

बता दें कि खरीदी सोसायटी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी बंद हो गई है, इसके बावजूद भी तमोईया स्थित खरीदी केंद्र से गेहूं का भरा ट्रक अशोकनगर की ओर रवाना हुआ जिसे एसडीएम की टीम द्वारा बायपास रोड पर जप्त कर लिया गया है। एसडीएम रवि मालवीय का कहना है की ट्रक में गेहूं भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गेहूं सोसाइटी केंद्र से भरा गया है लेकिन इसके मालिक का नाम पता नहीं चल पाया है। वहीं ट्रक ड्राइवर का कहना है कि इसमें रिजेक्ट किया गया गेहूं भरा गया था जिसके बाद ट्रक को कोतवाली पर पहुंचा दिया गया है। अब खाद्य विभाग इसकी जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगा। एसडीएम ने कहा है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews