मुंगावली में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 71 वा गणतंत्र दिवस

मुंगावली में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 71 वा गणतंत्र दिवस

अशोकनगर मुंगावली अलीम डायर।

देश प्रदेशभर के साथ मुंगावली में भी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया नगर के समस्त शासकीय विभागों में झंडा वंदन किया गया नगर परिषद में बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली विधायक द्वारा झंडा वंदन किया गया तो वही नगर के मंडी प्रांगण में जनपद पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन किया गया इसके पश्चात नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल शासकीय कन्या उच्चतर हाई स्कूल महावीर हाई स्कूल सनटॉप कान्वेंट हाई स्कूल टीएवी हाई स्कूल माध्यमिक मॉडल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक देश भक्ति प्रस्तुति दी जिन्हें देख लोगों ने भी तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रोग्राम के अंत में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण कर प्रमाण पत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव ओर नगर के सभी शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पत्रकार गण नगर के सभी स्कूलो के टीचर और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews