ड्राइवर को बस से उतारकर कर रहा था मारपीट, बीच बचाव में उतरी महिलाएं, वीडियो वायरल

ड्राइवर को बस से उतारकर कर रहा था मारपीट, बीच बचाव में उतरी महिलाएं, वीडियो वायरल

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। अशोकनगर शहर के गुना रोड के पास एक निजी यात्री बस के ड्राईवर के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि इन युवकों को कोई सामान बस में रखना था मगर बस लेट होने के कारण ड्राइवर ने बस नही रोकी तो उसके साथ गुंडई की गई।

इतना ही नही सरेराह 7-8 लोगो ने ड्राइवर को बस से खींच कर नीचे गिराया एवं उसके साथ मारपीट की। बस में बैठे जायदातर लोग तमाशा देखते रहे ,इसी दौरान कुछ महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और नशे में धुत गन्दी गन्दी गाली देते दिख रहे लोगो से ड्राइवर को बचाया ,इसी दौरान कुछ अन्य लोग भी बीच बचाव करने पहुच गये।देहात थाने में इस मामले की शिकायत की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews