
अशोक नगर, हितेंद्र बुधौलिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) बच्चों को लेकर बहुत संजीदा हैं। ये भाव अब उनके मंत्रियों में भी दिखाई देता है इसका ताजा प्रमाण आज अशोकनगर जिले में देखने को मिला , जब एक बच्चे को बचाने के लिए मंत्री ने मीटिंग छोड़ दी और अपने सामने बच्चे को सकुशल निकलवाकर अस्पताल पहुँचाया।
अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में वायपास रोड पर साइकिल चलाता हुआ 12 साल का एक बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना कस्बे में तेजी से फ़ैल गई। ये सूचना चंदेरी में एक कार्यक्रम में आये और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव को भी मिली।
ये भी पढ़ें – भाजपा ने भुलाया अटल जी को, भतीजी बोलीं, इसे पूरे हिंदुस्तान को बताओ, वीडियो वायरल
सूचना मिलते ही उन्होंने रेस्ट को छोड़ा, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। जेसीबी मशीने बुलवाई गई , दो जेसीबी की मदद से ट्रक को पलटाया गया, लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल निकाल लिया गया। फिर मंत्री ने अपनी ही मौजूदगी में बच्चे को अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्चे की जांच कर प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंपा दिया।
[dgv_vimeo_video id=”740019536″]
[dgv_vimeo_video id=”740019689″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

