VIDEO: बीजेपी विधायक बोले- मुआवजे के लिए सड़क पर बैठना पड़ा तो मैं बैठूंगा

VIDEO: बीजेपी विधायक बोले- मुआवजे के लिए सड़क पर बैठना पड़ा तो मैं बैठूंगा

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। बीती रात अशोकनगर (Ashok Nagar) जिला मुख्यालय सहित जिले भर के कई इलाकों में ओलावृष्टि की हुई है, इसका जायजा लेने के लिए अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी (BJP MLA Jajpal Singh Jajji) खेतो मे पहुँचे।उनके साथ मे प्रशासनिक अमला भी रहा।अशोक नगर विधानसभा के कई गांवों में विधायक पहुँचे है।खेतो का जायजा लेने के बाद विधायक  जज्जी कहना है कि कई इलाकों में 60 से 100 फीसदी तक फसल का नुकसान हुआ है। अधिकारियो को सर्वे के निर्देश दिए और कहा कि अगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो जरूरत पड़ने पर वह किसानों के साथ सड़कों पर बैठ जाएंगे।

यह भी पढ़े.. VIDEO: MP में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, किसान परेशान

इस दौरान विधायक को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। दरअसल, बीते 2 वर्ष से मुआवजा एवं राहत ना मिलने के कारण किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के नियत पर सवाल उठाया। किसानो का कहना है कि 2 वर्ष से लगातार उनके सर्वे होते हैं,मगर मुआवजे के नाम पर हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। इसको लेकर विधायक जज्जी ने कहा कि अधिकारियो को सही सर्वें करने का निर्देश दिया गया है।  इस बार अगर किसानो को उचित मुआवजा नही मिला तो जरूरत पड़ने पर वह किसानों (Farmers) के साथ सड़कों पर बैठ जाएंगे। विधायक ने किसानों को बताया कि इसके लिए कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस, देखिए लिस्ट

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को भी क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की जानकारी दी गई है,उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को भी क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।शाडोरा क्षेत्र के इलाकों मे हुई ओलावृष्टि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की गन्ने की फ़सल तक जमीन पर गिर चुकी है। इस ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा सरसों की फसल को नुकसान हुआ है साथ ही धनिया को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि तेज बारिश के चना से आंवला कि साइज के ओले गिरे है।

[dgv_vimeo_video id=”663881436″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews